साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार की निजी जिंदगी भी किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रही. एक दौर था जब उनका नाम एक मशहूर स्टार के साथ जुड़ा, लेकिन फिर एक शादीशुदा कोरियोग्राफर के प्यार में उन्होंने सारी हदें पार कर दीं और उनके नाम का टैटू तक अपने हाथ पर गुदवा लिया. काफी विवादों और उतार-चढ़ाव भरे रिश्तों के बाद आखिरकार उन्हें एक डायरेक्टर में अपना सच्चा हमसफर मिला. आज वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और दो प्यारे जुड़वां बेटों की मां हैं.
नई दिल्ली. नयनतारा का फिल्मी सफर जितना शानदार रहा है, उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही खबरों में रही. करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने कुछ अनचाहे विवादों और रिलेशनशिप की वजह से खूब सुर्खियां बटोरीं. हालांकि, नयनतारा ने हर चुनौती का डटकर सामना किया और अपनी अपनी गरिमा बनाए रखी. वो दौर उनके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा था, जहां उनके व्यक्तिगत जीवन पर लगातार दुनिया की नजरें टिकी रहीं.
नयनतारा को फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के रूप में एक अच्छा लाइफ पार्टनर मिला है. दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई और फिर साल 2022 में दोनों ने शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की. लेकिन इससे पहले नयनतारा के नाम कई सेलेब्स के साथ जुड़ा. चलिए आपको उनकी कुछ पुरानी रिलेशनशिप के बारे में बताते हैं.
विग्नेश शिवन के साथ घर बसाने से बहुत पहले नयनतारा की निजी जिंदगी कहीं ज्यादा चर्चा में रहती थी. उनके करियर का सबसे बड़ा विवाद तब खड़ा हुआ, जब एक्टर सिलंबरसन टीआर उर्फ सिम्बु के साथ उनके रिश्ते की कुछ बेहद निजी तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गईं. उन तस्वीरों ने न केवल इंडस्ट्री में तहलका मचाया, बल्कि नयनतारा को लंबे समय तक मीडिया और लोगों की तीखी बयानबाजी का सामना करना पड़ा था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सिम्बु से ब्रेकअप के बाद नयनतारा की जिंदगी में मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर प्रभु देवा की एंट्री हुई. उन दोनों के रिश्ते ने अखबारों और मैगजीन्स की हेडलाइंस पर कब्जा कर लिया था. इस अफेयर के साथ विवाद इसलिए जुड़ा था क्योंकि प्रभु देवा उस समय शादीशुदा थे. उनके इस रिश्ते को लेकर काफी हंगामा हुआ और समाज से लेकर सिनेमाई गलियारों तक, हर जगह नयनतारा के निजी जीवन की ही बातें होने लगी थीं.
नयनतारा और प्रभु देवा के रिश्ते को लेकर सालों तक मीडिया में तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे. यह भी खबर रही कि नयनतारा ने अपने हाथ पर प्रभु देवा के नाम का टैटू भी बनवाया था. हर तरफ चर्चा थी कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. नयनतारा ने तो उनके लिए अपने करियर तक से दूरी बना ली थी. हालांकि, काफी उतार-चढ़ाव और विवादों के बाद आखिरकार इस रिश्ते का भी अंत हो गया और दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं, जिसने उनके फैंस को काफी चौंका दिया था.
सालों बाद नयनतारा की जिंदगी में एक नया मोड़ तब आया, जब उन्होंने फिल्म नानुम राउडी धान में डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ काम किया. सेट पर शुरू हुई यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. नयनतारा और विग्नेश की जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन गई. विग्नेश के साथ उन्हें वो स्थिरता और प्यार मिला, जिसकी उन्हें हमेशा से तलाश थी.
सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 2022 में चेन्नई में धूमधाम से शादी की. इस खास मौके पर उनके परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए थे. शादी के कुछ समय बाद नयनतारा और विग्नेश ने अपने जुड़वां बेटों का स्वागत किया.
वर्क फ्रंट की बात करें तो नयनतारा बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स में नजर आएंगी. कुछ समय पहले मूवी से उनका लुक सामने आया, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. यश की फिल्म में वह गंगा के किरदार में नजर आएंगी. इसके अलावा वह सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में भी दिखेंगी, जिसे साउथ सिनेमा के मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू बना रहे हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

