Sp Spokesperson Accused Of Making Derogatory Remarks About Brahmin Community, Fir Registered – Ghaziabad News
Image Slider
{“_id”:”6a0390813159cbd3a6001a79″,”slug”:”sp-spokesperson-accused-of-making-derogatory-remarks-about-brahmin-community-fir-registered-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-884067-2026-05-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad News: सपा प्रवक्ता पर ब्राह्मण समाज को लेकर अशोभनीय टिप्पणी का आरोप, एफआईआर दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर ब्राह्मण समाज को लेकर अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष व सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अजय शर्मा ने कविनगर थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर राजकुमार भाटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक मंच से ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। डॉ. अजय शर्मा ने शिकायत में आरोप लगाया कि सपा प्रवक्ता ने जाति और धर्म विशेष के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की है। उन्होंने राजकुमार भाटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 196(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन ने कहा कि विवादित वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है। यह पार्टी हाईकमान स्तर का मामला है।