Last Updated:
century on t20i debut: अब तक दुनिया के सिर्फ चार ही बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करते हुए शतक ठोकने में कामयाब रहे हैं. लंबे समय तक इस फॉर्म में डेब्यू करते हुए सबसे बड़ी पारी (98 रन*) का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के नाम रहा था, जिसे 2019 में शतक जड़कर भारतीय मूल के क्रिकेटर रविंदरपाल सिंह ने तोड़ा. कनाडा के लिए खेलते हुए रविंदरपाल टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने.
टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर शतक जड़ने वाले बल्लेबाज.
पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने वाला बल्लेबाज
रिकी पोंटिंग के नाम लंबे समय तक टी20 इंटनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड रहा. उन्होंने 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 98 रन की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया था, जिसे टूटने में 14 साल लग गए. कनाडा के बल्लेबाज रविंदरपाल सिंह ने 2019 में शतक जड़कर इतिहास रचा था. रविंदरपाल सिंह का यह डेब्यू मैच था, जिससे वह अपने पहले ही टी20 इंटरनेशनल में शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए.
दो दिन बाद फिर लगा शतक
18 अगस्त को केमन के खिलाफ रविंदरपाल ने अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर शतक बनाया. इसके दो दिन बाद एक और डेब्यूटेंट ने सैकड़ा जमाया. यह नाम था नामीबिया के जेपी कोट्जे का. कोट्जे ने बोट्सवाना के खिलाफ 101 रन की नाबाद पारी खेली थी. वह टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर शतक ठोकने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने.
डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड
कनाडा के मैथ्यू स्पूर्स ने 2022 में फिलीपींस के खिलाफ 108 रन की नाबाद पारी खेली, जिससे वह डेब्यू टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़ी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. 2022 के बाद से अब तक किसी ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर शतक नहीं लगाया है. स्पूर्स से पहले सर्बिया के लेसली डनबर ने भी डेब्यू पर सेंचुरी बनाई और इस खास क्लब में खुद को शामिल किया. लेसली डनबर ने 104 रन बनाए थे.
About the Author
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



