Image Slider

Last Updated:

तेलुगु एक्टर भरत कांत का 10 मई को हैदराबाद में सड़क हादसे में निधन हो गया. भरत 31 साल के थे. ‘बिग बॉस’ तेलुगु 3 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस आशु रेड्डी ने उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया और उनके निधन पर गहरा दुख जताया. आशु ने सोशल मीडिया पर भरत के साथ अपनी यादें भी शेयर कीं और लिखा कि भरत की जगह उनकी जिंदगी में कोई नहीं ले सकता.

तेलुगु इंडस्ट्री में शोक की लहर है. 31 साल के एक्टर भरत कांत का निधन हो गया. उन्हें प्यार से कट्टी कहा जाता था. उनके साथ ही उनके करीबी दोस्त जी. साई त्रिलोक का भी निधन हो गया. साई भी 31 साल के थे. वह एक सिनेमैटोग्राफर और यूट्यूब थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bharath_kanth)

bhartkanth death

रविवार तड़के हैदराबाद के आदिबाटला इलाके में आउटर रिंग रोड पर यह भयानक दुर्घटना हुई. पुलिस के अनुसार, भरत कांत कार चला रहे थे. एग्जिट-12 के पास (बैंगलोर-तुक्कुगुडा और शमशाबाद के बीच) उन्होंने कार का कंट्रोल खो दिया और उनकी कार आगे धीमी गति से जा रहे एक कंटेनर लॉरी से जोरदार टक्कर मार बैठी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bharath_kanth)

bhartkanth death

टक्कर इतनी भीषण थी कि लॉरी के पीछे के पहिए उखड़ गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों पीड़ित आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के रहने वाले थे और हैदराबाद की ओर जा रहे थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bharath_kanth)

Add News18 as
Preferred Source on Google

bhartkanth death

पुलिस की प्रारंभिक जांच में ज्यादा स्पीड और थकान को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. आदिबाटला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bharath_kanth)

bhartkanth death

भरत कांत की दोस्त आशु रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर भरत के साथ अपनी कई मजेदार तस्वीरों का एक रील शेयर किया. उन्होंने लिखा, “यह मेरे लिए निजी नुकसान है… मेरा सबसे अच्छा दोस्त, मेरा इमरजेंसी कॉन्टैक्ट, मेरा परिवार, मेरा अपना इंसान अब शिवाया के पास है… मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कुछ पोस्ट करूंगी जो तुम तक कभी नहीं पहुंचेगा…” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bharath_kanth)

bhartkanth death

आशु रेड्डी ने आगे लिखा, “जब तक मैं तुमसे दोबारा नहीं मिलती, तुम्हारी मुस्कान और चेहरा हमेशा याद रहेगा… तुम मेरे लिए जिंदा हो भरत कांत- मेरे सबसे अच्छे दोस्त, तुम्हारी जगह कोई नहीं ले सकता!! भारी और टूटे दिल के साथ, अलविदा भरत.” आशु ने कैप्शन में रोने और हाथ जोड़ने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bharath_kanth)

bhartkanth death

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशु ने भरत के साथ अपनी पहली सेल्फी भी शेयर की और लिखा, “10 मई, 2026. मैंने अपना सबसे अच्छा दोस्त, अपना परिवार खो दिया!! भरत, मैं तुम्हें हर दिन मिस करूंगी. तुम मेरे लिए जिंदा हो…” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bharath_kanth)

bhartkanth death

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अडीबतला पुलिस ने बताया, “यह घटना बीती रात हुई, जब उनकी कार ओआरआर के एग्जिट नंबर 12 पर एक ट्रक से टकरा गई. हमने मामला दर्ज कर मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं.” पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. भरत कांत को 2021 की तेलुगु फिल्म ‘ग्रामम’ और 2024 की फिल्म ‘टेनेंट’ के लिए जाना जाता था. उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई यूट्यूब वेब सीरीज ‘गीतांजलि’ और 2024 की यूट्यूब वेब सीरीज ‘पार्वती परमेश्वरुलु’ में भी काम किया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bharath_kanth)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||