Last Updated:
Who is Anderson Cummins: दुनिया में बहुत ऐसे कम क्रिकेटर हुए जिसे खेलते हुए देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते थे. हालांकि, इस लिस्ट में महान सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे नाम सबसे टॉप पर है, लेकिन वेस्टइंडीज का एक ऐसा खिलाड़ी भी हुआ जिसे देखने के लिए एक बार दर्शकों ने टेस्ट मैच का बहिष्कार कर दिया था.
एंडरसन कमिंस के लिए दर्शकों ने किया बहिष्कार
ये घटना साल 1992 की जब साउथ अफ्रीका की टीम टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी. बारबाडोस में मैच खेला जाना था, लेकिन सीरीज के इस पहले टेस्ट मैच के लिए एंडरसन कमिंस को टीम में शामिल नहीं किया, जबकि वह बारबाडोस के लोकल प्लेयर थे. उनकी जगह टीम में एंटीगुआ के केनी बेंजामिन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. चयनकर्ता के इस फैसले से बारबाडोस के लोग नाराज हो गए, क्योंकि फैंस अपने लोकल प्लेयर को मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते थे.
एंडरसन कमिंस के समर्थन में लगा बैनर-पोस्टर
बारबाडोस टेस्ट मैच में एंडरसन कमिंस के नहीं होने से फैंस इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने मैच का बहिष्कार कर दिया. स्टेडियम के बाहर एक बड़ा बैनर लगा दिया गया जिस पर लिखा था, “नो कमिंस नो गोइंस” यानी कमिंस नहीं तो मैच नहीं. बारबाडोस में हर जगह उनके समर्थन में पोस्टर लगाया गया. हालांकि, बाद में उनकी टीम में वापसी हुई तो, लेकिन उनका टेस्ट करियर लंबा नहीं चल पाया. वेस्टइंडीज के लिए वह सिर्फ पांच मैचों में ही मैदान पर उतर पाए, लेकिन लिमिटेड ओवरों में उनका करियर अच्छा रहा. एंडरसन ने 76 वनडे मैचों में 91 विकेट अपने नाम किए. टेस्ट में उनके नाम 8 विकेट है.
11 साल बाद क्रिकेट में हुई वापसी
साल 1992 विश्व कप के बाद एंडरसन कमिंस इस खेल से दूर गए. इसके बाद करीब 11 साल तक क्रिकेट से अलग रहने के बाद एंडरसन ने कनाडा के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. कनाडा के लिए एंडरसन साल 2007 का विश्व कप में भी खेले जो जिसकी मेजबानी वेस्टइंडीज के पास थी. हालांकि, बढ़ती उम्र और ढलते हुए करियर के दौर में एंडरसन कनाडा के लिए भी ज्यादा समय तक नहीं खेल पाए.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



