varun dhawan and alia bhatt movies:
साल 2012 में करण जौहर ने अपनी फिल्म से इंडस्ट्री में तीन नौसिखियों को लॉन्च किया था. आज ये तीनों ही नामी एक्टर्स बन चुके हैं. 14 साल पहले इंडस्ट्री में कदम रखने वाले ये सितारे अबतक कई हिट और सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. आलिया और वरुण ने अबतक 4 फिल्मों में साथ काम किया था जिसमें 3 हिट रही थीं.
दोनों ने साथ में डेब्यू किया था. (एआई की मदद से बनाई फोटो)
आलिया भट्ट और वरुण धवन ने साल 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ ईयर’ से एक्टिंग डेब्यू किया और उसके बाद इस जोड़ी ने तीन फिल्मों में साथ काम किया था और दोनों की लगातार 3 फिल्में हिट रही थीं. लेकिन जैसे ही इस जोड़ी की पहली फिल्म फ्लॉप हुई दोनों ने साथ में काम करना बंद कर दिया. आखिरी बार आलिया और वरुण को साल 2019 में करण जौहर की ही फिल्म कलंक में साथ देखा गया था.
स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012)
स्टूडेंट ऑफ द ईयर से वरुण धवन और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में कदम रखा. करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन स्टूडेंट की कहानी है, जो दोस्ती, प्यार और कॉम्पीटिशन के बीच अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं. वरुण ने रौहन नंदा और आलिया ने शनाया सिंघानिया का किरदार निभाया था. फिल्म में ग्लैमर, शानदार संगीत और युवा ऊर्जा भरपूर देखने को मिली. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही और तीनों नए कलाकारों को रातोंरात स्टार बना दिया. वरुण और आलिया की फ्रेश केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसने आगे चलकर उन्हें बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शामिल कर दिया.
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014)
‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म में वरुण ने हम्प्टी और आलिया ने काव्या का किरदार निभाया. कहानी एक चुलबुले दिल्ली के लड़के और एक महत्वाकांक्षी लड़की की है, जो धीरे-धीरे प्यार में पड़ जाते हैं. शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. फिल्म की कहानी बिलकुल फ्रेश थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.
बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017)
बद्रीनाथ की दुल्हनिया में वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों को प्रभावित किया. फिल्म में वरुण ने बद्रीनाथ बंसल और आलिया ने वैदेही त्रिवेदी का किरदार निभाया. ये काफी हद तक एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म है जिसमें प्यार के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों पर भी व्यंग किया गया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और आलिया-वरुण की जोड़ी को और मजबूत बनाया.
कलंक (2019)
7 साल पहले आई ‘कलंक’ में वरुण धवन और आलिया भट्ट ने आखिरी बार साथ काम किया था. इसमें आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, कियारा आडवाणी और कुणाल खेमू ने भी अहम रोल अदा किया था. लेकिन करण जौहर की ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. ये आलिया भट्ट और वरुण धवन की आखिरी फिल्म थी और इसके बाद से दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



