Last Updated:
PM Modi WFH LIVE: ईरान जंग ने सप्लाई चेन को बुरी तरह से प्रभावित किया है. खासकर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही व्यापक पैमाने पर प्रभावित हुई है. इस वॉटर कॉरिडोर से पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति होती …और पढ़ें
पीएम मोदी ने वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की बात कही है.
PM Modi WFH LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागरिकों से ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को फिर से शुरू करने, गैर-जरूरी वस्तुओं की खरीदारी और विदेश यात्राओं से बचने की अपील की. उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से उत्पन्न वैश्विक संकट से निपटने के लिए विदेशी मुद्रा को बचाने पर जोर दिया. उन्होंने इस खास अपील से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. उन्होंने वैश्विक आर्थिक व्यवधानों, सप्लाई चेन में आ रही चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के कारण बढ़ती कीमतों का सामना करने में भारत की मदद के लिए सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया. उन्होंने देश को इन चुनौतियों से उबरने में मदद करने के लिए नागरिकों को कई उपाय सुझाते हुए इस बात पर जोर दिया कि देशभक्ति केवल देश के लिए प्राणों का बलिदान देना ही नहीं है, बल्कि कठिन समय में जिम्मेदारी से जीना और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना भी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्तमान स्थिति में देश को विदेशी मुद्रा की बचत पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए. पेट्रोल-डीजल पूरी दुनिया में बेहद महंगे हो गए हैं, इसलिए ईंधन बचाना और इस तरह पेट्रोल और डीजल खरीदने पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा को बचाना हमारी जिम्मेदारी है.
पीएम मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे जहां भी उपलब्ध हो मेट्रो रेल और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करके पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें, निजी वाहनों की आवश्यकता होने पर कार पूलिंग का विकल्प चुनें, माल ढुलाई के लिए रेल परिवहन को प्राथमिकता दें और जहां भी संभव हो, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाएं. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय हित में कोविड काल के दौरान अपनाए गए उपायों को फिर से अमल में लाने का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमने घर से काम करना, ऑनलाइन बैठकें, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाएं अपनाईं और कई ऐसी प्रणालियां विकसित कीं. हम इनके अभ्यस्त भी हो गए थे. आज समय की मांग है कि हम इन प्रथाओं को फिर से शुरू करें. यह राष्ट्रीय हित में होगा और हमें इन्हें एक बार फिर प्राथमिकता देनी चाहिए.
पीएम मोदी की खास अपील
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक विदेश यात्रा, विदेश में छुट्टियां मनाने और विदेशी शादियों से बचकर और घरेलू पर्यटन और भारत के भीतर समारोह आयोजित करके विदेशी मुद्रा भंडार को संरक्षित करने में मदद करें. उन्होंने लोगों को विदेशी मुद्रा की निकासी पर दबाव कम करने के लिए एक वर्ष तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की सलाह भी दी. प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों को मेड-इन-इंडिया और स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया, जिनमें जूते, बैग और सहायक उपकरण जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं. उन्होंने परिवारों से खाद्य तेल की खपत कम करने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि इससे राष्ट्रीय आर्थिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वास्थ्य दोनों को लाभ होगा.
PM Modi WFH LIVE: जेडीयू सांसद ने राहुल गांधी को बताया अवसरवादी
वर्क फ्रॉम होम लाइव: जेडीयू सांसद संजय झा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें अवसरवादी करार दिया. संजय झा ने कहा कि हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर आत्ममंथन करने के बजाय राहुल गांधी सरकार पर हमला कर रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की स्थिति इतनी कमजोर है कि उसके दो विधायक एक ही बाइक पर बैठ सकते हैं. जेडीयू सांसद ने कहा कि संकट के समय समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी होती है, जबकि विपक्ष केवल राजनीतिक अवसर तलाश रहा है.
Work From Home LIVE: पीएम मोदी की अपील पर बिफरे अखिलेश यादव, जानें क्या कहा?
वर्क फ्रॉम होम लाइव: अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और हालिया अपीलों को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. बयान में कहा गया कि देश का सबसे बड़ा संकट खुद भाजपा सरकार बन चुकी है. पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग, सोने की खरीद से बचने और अन्य प्रतिबंधात्मक अपीलों को सरकार की आर्थिक विफलता का संकेत बताया गया. विपक्ष ने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान भाजपा नेताओं ने हजारों चार्टर फ्लाइट्स और आलीशान सुविधाओं का उपयोग किया, लेकिन अब आम जनता से संयम बरतने की अपील की जा रही है. बयान में कहा गया कि सरकार की नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मंदी बढ़ी है. साथ ही भाजपा की विदेश नीति और आर्थिक प्रबंधन को भी निशाने पर लेते हुए कहा गया कि सरकार ने देश की पारंपरिक गुटनिरपेक्ष नीति से भटककर जनता पर आर्थिक बोझ डाला है. विपक्ष ने इसे भाजपा सरकार की पूर्ण विफलता करार दिया.
चुनाव ख़त्म होते ही, ‘संकट’ याद आ गया!
दरअसल देश के लिए ‘संकट’ सिर्फ़ एक है और उसका नाम है : ‘भाजपा’
इतनी सारी पाबंदियां लगानी पड़ीं तो ‘पंच ट्रिलियन डॉलर की जुमलाई अर्थव्यवस्था’ कैसे बनेगी? लगता है भाजपा सरकार के हाथ से लगाम पूरी तरह छूट गयी है। डॉलर आसमान छू रहा है और देश का… pic.twitter.com/2f8utdxbLR
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 11, 2026
Work From Home LIVE: पीएम मोदी ने देशवासियों से दूरदर्शी अपील की है – गृह मंत्री अमित शाह
वर्क फ्रॉम होम लाइव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी का वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘वैश्विक संकट के इस दौर में मोदी जी ने देशवासियों से दूरदर्शी अपील की है. पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरकों को छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने का उनका आह्वान भारत को आत्मनिर्भर और ऊर्जा-सुरक्षित राष्ट्र बनाने की स्पष्ट रूपरेखा है. यह वैश्विक चुनौतियों के बीच देश को स्थिर, मजबूत और अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में निर्णायक साबित होगा.’
वैश्विक संकट के इस दौर में मोदी जी ने देशवासियों से एक दूरदर्शी अपील की है।
पेट्रोल-डीजल के उपयोग में संयम, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा और केमिकल फर्टिलाइजर को छोड़ नेचुरल फार्मिंग को अपनाने का उनका यह आह्वान भारत को आत्मनिर्भर और Energy-Secure राष्ट्र बनाने का स्पष्ट रोडमैप है।… pic.twitter.com/8wPkXAyrnK
— Amit Shah (@AmitShah) May 10, 2026
Work From Home LIVE: गैस महंगी हो गई अब पेट्रोल डीजल भी महंगा होगा – संजय सिंह
वर्क फ्रॉम होम लाइव: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पीएम मोदी की अपील पर रिएक्शन दिया है. सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘प्यारे देश वासियों चुनाव तक मोदी जी ने आपका बोझ उठाया, चुनाव खत्म आपका इस्तेमाल खत्म. अब देशभक्ति के नाम पर लाइन में लग जाओ. गैस महंगी हो गई अब पेट्रोल डीजल भी महंगा होगा. आप देशभक्ति के नाम पर पेट्रोल डीजल गैस का इस्तेमाल न करो, सोना न खरीदो, खाने के तेल का भी इस्तेमाल न करो. लेकिन मोदी जी अपनी रैलियों में लाखों लोगों को भर भर के लाएंगे, विदेश यात्राएं करेंगे और खूब तेल फूकेंगे. उनके लोग सोना तो क्या पूरे देश की सम्पतियां खरीद लेंगे, लेकिन आप फटीचर बने रहिए.’
प्यारे देश वासियों चुनाव तक मोदी जी ने आपका बोझ उठाया, चुनाव ख़त्म आपका इस्तेमाल ख़त्म।
अब देशभक्ति के नाम पर लाइन में लग जाओ।
गैस महँगी हो गई अब पेट्रोल डीज़ल भी मँहगा होगा।
आप देश भक्ति के नाम पर पेट्रोल डीज़ल गैस का इस्तेमाल न करो, सोना न ख़रीदो, खाने के तेल का भी इस्तेमाल न… pic.twitter.com/ldJ3qREOz8
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 11, 2026
Work From Home LIVE: पीएम मोदी ने की वर्क फ्रॉम होम की अपील, राहुल ने दिया रिएक्शन
वर्क फ्रॉम होम लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान वॉर क्राइसिस के दौरान जनता से बड़ी अपील की है. उन्होंने कोविड काल में अपनाए गए तरीकों का इस्तेमाल करते हुए वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की बात कही है. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर कहा, ‘मोदी जी ने कल (10 मई 2026) जनता से त्याग मांगे – सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो. ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं. 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या खरीदे, क्या न खरीदे, कहां जाए, कहां न जाए. हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं, ताकि ख़द जवाबदेही से बच निकलें. देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं.’
मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं।
12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2026
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



