Urvil Patel Records: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार उर्विल पटेल ने छक्कों की आंधी से तहलका मचा दिया. उन्होंने गेंदबाजों की ऐसी कुटाई की कि सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर संयुक्त रूप से आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए. उर्विल ने 23 गेंदों में 65 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और दो चौके लगाए. इस 27 साल के बैटर ने अपनी इस पारी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. आइए जानते हैं…
उर्विल पटेल जैसे पावर हिटिंग शायद ही आईपीएल में इससे पहले देखने को मिली हो. 204 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही सीएसके को दिग्वेश राठी ने संजू सैमसन के रूप में पहला झटका दिया तो क्रीज पर उर्विल पटेल आए. अपनी पहली गेंद पर सिंगल लेने के बाद उर्विल ने छक्कों की झड़ी लगा दी. पहले आवेश खान की लगातार गेंदों पर तीन छक्के उड़ाए. इसके बाद दिग्वेश राठी के ओवर में छक्के बरसाते हुए अर्धशतक तक पहुंच गए. उर्विल ने लगभग 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं और सीएसके की मैच में पकड़ मजबूत कर दी.
उर्विल पटेल ने अपनी पारी की शुरुआती 8 गेंदों पर 6 छक्के लगाए. इससे वह आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपनी शुरुआती 8 गेंदों में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया. उर्विल 8 गेंदों के बाद 41 रन बनाकर खेल रहे थे. पहली 8 गेंदों में उर्विल के बाद किसी अन्य बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर 33 रन है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



