कियारा आडवाणी का एक इंटरव्यू इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार मदरहुड और पोस्टपार्टम के टॉपिक पर खुलकर बात की है. उन्होंने अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरी पहचान पूरी तरह बदल गई.मैं पूरी तरह बदल गई, वहीं पोस्टपार्टम के बाद के एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए वो बीच इंटरव्यू में खुद को रोक नहीं पाईं और वो काफी ज्यादा इमोशनल हो गईं.एक्ट्रेस ने पति सिद्धार्थ के के दूर जाने की बात को लेकर भी ये बात कही,जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. जानें क्या है पूरी खबर-
इमोशनल हुईं कियारा
मां बनने के बाद यह कियारा का पहला पॉडकास्ट है,जहां उन्होंने अपनी मदरहुड लाइफ के बारे में खुलकर बात की है. इस पॉडकास्ट की एक क्लिप काफी ज्यादा वायरल हो रही है जहां,कियारा बीच इंटरव्यू में बात करते हुए इमोशनल होकर रोने लगती हैं. एक्ट्रेस कहती हैं मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. कियारा ने मदरहुड को एक ऐसा अनुभव बताया जिसने उनकी सोच, इमोशंस और पहचान तक बदल दी.
पोस्टपार्टम दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘मां बनने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. ये बिल्कुल एक नई दुनिया जैसी होती है.’ कियारा आडवाणी ने बताया कि मां बनने के करीब छह महीने बाद उन्होंने पहली बार खुद के इमोशंस और मानसिक स्थिति पर ध्यान देना शुरू किया. एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में हमेशा दूसरों को पहले रखती आई थीं, लेकिन मदरहुड ने उन्हें खुद से दोबारा जुड़ने और अपनी फीलिंग्स को समझने का मौका दिया.
सिद्धार्थ से दूर नहीं रह पाती थी कियारा
कियारा ने यह भी बताया कि उस मुश्किल दौर में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनका पूरा साथ दिया. बिजी होने के बावजूद वह देर रात उनसे मिलने पहुंच जाते थे. एक्ट्रेस ने कहा कि बेटी के जन्म के बाद वह छोटी-छोटी बातों पर इमोशनल हो जाती थीं, तब सिद्धार्थ उन्हें हर रात ड्राइव पर ले जाते थे ताकि उनका मन थोड़ा हल्का हो सके. एक्ट्रेस ने कहा जब सिद्धार्थ अपनी फिल्मों के प्रमोशन में व्यस्त थे, तब कियारा का मन उनसे दूर नहीं लग रहा था,हालांकि उनके पति सिद्धार्थ ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया.
About the Author
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



