Last Updated:
Self-Enumeration: भारत सरकार ने डिजिटल जनगणना का प्रॉसेस शुरू कर दिया है. अब आप खुद अपने संबंध में जनगणना से जुड़ी जानकारी सरकार तक पहुंचा सकते हैं. यह प्रक्रिया 21 मई तक चलेगा. आइए आपको बताएं कि किस तरह यह प्रक्रिया पूरी होगी और क्या-क्या करना होगा.
21 मई तक आपके पास अपना नाम जनगणना प्रॉसेस से जोड़ने का मौका है.
Self-Enumeration: भारत की जनगणना अब पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस होने जा रही है. सरकार ने डिजिटल जनगणना प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रक्रिया 7 मई से 21 मई तक चलेगी. इस नई व्यवस्था के तहत लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं भर सकेंगे. सरकार का दावा है कि इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि कागजी प्रक्रिया और लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी. स्व-गणना की यह प्रक्रिया कितने चरणों में पूरी होगी और आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा, आइए आपको चरणवद्ध तरीके से सबकुछ विस्तार से समझाते हैं.
डिजिटल जनगणना क्या है और यह पहले की जनगणना से कैसे अलग है?
डिजिटल जनगणना भारत सरकार की नई व्यवस्था है, जिसमें लोग अपनी जनसंख्या और परिवार से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खुद भर सकेंगे. पहले जनगणना पूरी तरह कागज आधारित होती थी और कर्मचारी घर-घर जाकर फॉर्म भरते थे. अब यह प्रक्रिया पेपरलेस और डिजिटल हो गई है. इससे समय की बचत होगी, डेटा अधिक सुरक्षित रहेगा और लोगों को लंबी प्रक्रिया से राहत मिलेगी.
स्व-गणना प्रक्रिया कब और कैसे होगी?
स्व-गणना प्रक्रिया 7 मई से 21 मई तक चलेगी. नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने राज्य का चयन करना होगा और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद ओटीपी सत्यापन के जरिए लॉगिन कर परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी भरनी होगी. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इसे घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से पूरा किया जा सकेगा.
क्या एक मोबाइल नंबर से कई परिवारों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है?
नहीं, सरकार के नियम के अनुसार एक मोबाइल नंबर का उपयोग केवल एक ही परिवार के लिए किया जा सकेगा. इसका उद्देश्य रिकॉर्ड को साफ और पारदर्शी रखना है. यदि किसी परिवार के अलग-अलग सदस्य अलग घरों में रहते हैं, तो उन्हें अलग मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा. इससे डेटा में गड़बड़ी और डुप्लीकेट एंट्री की संभावना कम होगी.
यदि रजिस्ट्रेशन के बाद कोई गलती हो जाए तो क्या उसे सुधारा जा सकता है?
हां, जानकारी भरने के दौरान ‘Preview’ विकल्प दिया गया है, जहां नागरिक अपनी पूरी जानकारी की जांच कर सकते हैं. इस दौरान वे गलतियां सुधार सकते हैं या डेटा को ड्राफ्ट के रूप में सेव कर सकते हैं. लेकिन एक बार ‘Submit’ बटन दबाकर डेटा लॉक करने के बाद किसी प्रकार का बदलाव संभव नहीं होगा. इसलिए अंतिम सबमिशन से पहले जानकारी ध्यान से जांचना जरूरी है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


