Image Slider

मोदीनगर। कस्बा फरीदनगर निवासी महिला को छह माह में रुपये डबल करने का झांसा देकर उसकी कृषि भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा भी कर दिया। महिला ने एसीएम को सीएम को संबोधित पत्र सौंपा है।

कस्बा फरीदनगर निवासी सुमन देवी ने बताया कि वह पढ़ी लिखी नहीं है। कुछ समय पहले गांव निवासी आरोपियों ने महिला को झांसा दिया कि वह छह माह में उसके रुपये डबल कर देंगे। महिला ने कहा कि मेरे पास रुपये नहीं है। इसके बाद आरोपी महिला को तहसील ले गए और हस्ताक्षर कराकर छह लाख रुपये उधार दिलवाए। महिला का आरोप है कि उधार ली गई रकम उसे नहीं दी गई, बल्कि छह माह बाद रुपये डबल करने का वादा किया गया। छह माह का समय पूरा होने के बाद महिला ने अपने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने रुपये लौटाने की समय अवधि बढ़ा दी। आरोप है कि आरोपियों ने पिछले दिनों महिला के खेत में तैयार गेहूं की फसल को नष्ट कर जमीन पर कब्जा कर लिया। फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा भी कर दिया है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसडीएम अजीत सिंह का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||