गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला आदर्श नगर स्थित निजी स्कूल से युवक लैपटॉप चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी की गतिविधियों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। आदर्श नगर में तहसील मुख्यालय के पीछे स्थित लोटस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मुकेश चौधरी ने बताया कि उनका परिवार स्कूल परिसर में ही बने आवास में रहता है। चार मई की रात करीब नौ बजे मुख्य गेट खुला हुआ था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक स्कूल परिसर में घुस आया। परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे, तभी आरोपी मौका पाकर लैपटॉप चोरी कर वहां से चला गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में आरोपी युवक संदिग्ध तरीके से परिसर में आता और लैपटॉप लेकर जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

