Varanasi news: वाराणसी के 5 वर्षीय त्रिशांत ने ड्रम, पियानो, तबला, कांगो, जिम्बे पर 45 मिनट धुन बजाकर कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. कराटे में ब्लैक बेल्ट और कई रिकॉर्ड भी हासिल किए हैं. इस रिकॉर्ड के दौरान त्रिशांत ने करीब 15 मिनट तक लगातार ड्रम बजाया. इसके अलावा उन्होंने 10 मिनट पियानो, 12 मिनट तबला और अन्य समय दूसरे इंस्टूमेंट में दिया. इस तरह वो सबसे कम उम्र में लगातार 45 मिनट तक 5 इंस्टूमेंट बजाने वाले यंगेस्ट बॉय बन गए.
लगातार 45 मिनट तक बजाया इंस्ट्रूमेंट
त्रिशांत के पिता होमी प्रसाद ने लोकल-18 से बातचीत में बताया कि लगातार 45 मिनट तक ड्रम, पियानो, तबला, कांगो और जिम्बे पर 14 से ज्यादा तरह के धुन बजाकर त्रिशांत ने कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है. त्रिशांत ने ऑनलाइन यह परफॉर्मेंस दी थी. बताते चलें कि इस रिकॉर्ड के दौरान त्रिशांत ने करीब 15 मिनट तक लगातार ड्रम बजाया. इसके अलावा उन्होंने 10 मिनट पियानो, 12 मिनट तबला और अन्य समय दूसरे इंस्टूमेंट में दिया. इस तरह वो सबसे कम उम्र में लगातार 45 मिनट तक 5 इंस्टूमेंट बजाने वाले यंगेस्ट बॉय बन गए.
उनके पिता ने बताया कि बचपन से ही त्रिशांत दूसरे बच्चों से थोड़ा अलग था.उसकी रुचि भी म्यूजिक,खेल और ताइक्वांडो में था.इसलिए उसी हिसाब से बचपन से उन्हें इसके लिए ट्रेनिंग दी गई और इसके लिए उन्हें अलग अलग ट्रेनर लगाएं गए थे. जो उन्हें अलग अलग चींजों की शिक्षा दें रहें है.
घर पर ही करते है पढ़ाई, कराटे में हासिल किया है ब्लैक बेल्ट
त्रिशांत की मां मनु शर्मा ने बताया कि एक्स्ट्रा एक्टिविटी के अलावा उन्हें प्रारंभिक शिक्षा फिलहाल घर पर ही दी जाती है.टीचर्स के अलावा उनकी मां खुद त्रिशांत को हर दिन तय समय पर उनके पढ़ाती है.इसके अलावा दूसरे एक्टिविटी पर भी पूरा ध्यान देती है.
त्रिशांत ने 5 साल की छोटी उम्र में ही कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल किया है.इसके लिए त्रिशांत 2 साल से लगातार मेहनत कर रहें थे.हर दिन स्पेशल ट्रेनर त्रिशांत को उनके घर पर ही इसकी ट्रेनिंग दें रहें थे.
51 सेकेंड में बजाया जन गण मन
त्रिशांत ने बीते कुछ महीनों पहले ही 51 सेकेंड में पियानो पर नेशनल एंथम जन गण मन बजाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था.बताते चलें कि त्रिशांत हाल के दिनों में क्रिकेट के मैदान में भी प्रैक्टिस भी करते है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


