Image Slider

नई दिल्ली (CBSE 12th Result 2026 LIVE). दुनियाभर के 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा. सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में स्टूडेंट्स डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in या उमंग ऐप से भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 मई के तीसरे हफ्ते में घोषित कर दिया जाएगा.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 आमतौर पर मई के दूसरे से तीसरे हफ्ते में ही जारी किए जाते हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की कॉपियां डिजिटल तरीके से चेक की गईं हैं. इससे गलती की गुंजाइश कम रहने की संभावना है. सीबीएसई 12वीं के नतीजे चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी. इसलिए बेहतर रहेगा कि स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड संभालकर रखें. रोल नंबर गलत होने पर आप अपना सरकारी रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 नीचे लिखे स्टेप्स से चेक कर सकते हैं-

स्टेप 1- सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें.

स्टेप 2- CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी डिटेल्स एंटर करें.

स्टेप 4- इतना करते ही सीबीएसई 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.

स्टेप 5- सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करके उसे डाउनलोड कर लें. फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें.

CBSE Class 12th Result 2026 Live Updates: लड़कियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: पिछले 6 सालों का डेटा देखें तो लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले लगातार 5 से 6 प्रतिशत बेहतर रहा है. 2025 में भी लड़कियों ने 91.64% के साथ बाजी मारी थी. इस बार भी अनुमान है कि लड़कियां अपनी इस बढ़त को बरकरार रखेंगी और सफलता का नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगी.

CBSE 12th Result 2026 LIVE: पासिंग क्राइटेरिया और 33% का नियम

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में अलग-अलग और कुल मिलाकर 33% अंक लाने होते हैं. ध्यान देने वाली बात है कि जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों होते हैं, उनमें दोनों सेक्शन में अलग-अलग 33% अंक प्राप्त करने होंगे. किसी एक में फेल होने का मतलब है कि आप उस पूरे विषय में अनुत्तीर्ण माने जाएंगे.

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: स्टूडेंट्स को सीबीएसई 12वीं का स्कोरकार्ड देखने के लिए 4 मुख्य जानकारियों की जरूरत होगी: रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि. ये सभी डिटेल्स आपके एडमिट कार्ड पर लिखी होती हैं. बोर्ड ने हिदायत दी है कि स्टूडेंट एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी या ओरिजिनल कॉपी पास रखें, जिससे आखिरी वक्त पर कोई भागदौड़ न हो.

cbseresults.nic.in, Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: OSM सिस्टम की वजह से इस बार कॉपियों को एक शहर से दूसरे शहर भेजने में लगने वाला हफ्तों का समय बच गया. जैसे ही कोई परीक्षा केंद्र कॉपियों को स्कैन करके अपलोड करता है, शिक्षक तुरंत उन्हें जांचना शुरू कर देते हैं. यही कारण है कि 10 अप्रैल को परीक्षा खत्म होने के महज एक महीने के अंदर बोर्ड रिजल्ट जारी करने की स्थिति में है.

CBSE Class 12th Result 2026 Live Updates: सीबीएसई रिजल्ट पर ऑनलाइन स्क्रीन मार्किंग (OSM) का असर

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: इस साल सीबीएसई बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए ‘ऑनलाइन स्क्रीन मार्किंग’ सिस्टम का इस्तेमाल किया गया. इसमें शिक्षकों ने कॉपियों को फिजिकल के बजाय कंप्यूटर स्क्रीन पर जांचा. इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि अंकों को जोड़ने (Totaling) में होने वाली मानवीय गलतियां शून्य हो गई हैं, क्योंकि सिस्टम अंकों को ऑटोमैटिक कैलकुलेट करता है.

CBSE 12th Result 2026 LIVE: अब तक का सबसे बड़ा छात्र समूह

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए इस बार रिकॉर्ड 18.5 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी है. यह संख्या सीबीएसई के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक है. स्टूडेंट्स की इतनी बड़ी तादाद को देखते हुए बोर्ड ने इस बार तकनीकी बुनियादी ढांचे और सर्वर की क्षमता को पहले के मुकाबले काफी गुना बढ़ा दिया है ताकि रिजल्ट के दिन साइट क्रैश न हो.

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई की वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: अक्सर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने के पहले एक घंटे में cbseresults.nic.in पर ट्रैफिक इतना बढ़ जाता है कि साइट खुलना बंद हो जाती है. ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे पैनिक न करें. बोर्ड ने इस बार उमंग (UMANG) ऐप और डिजिलॉकर (DigiLocker) को प्राथमिक विकल्प के तौर पर तैयार रखा है, जहां सर्वर की समस्या होने की संभावना बहुत कम होती है.

cbseresults.nic.in, Class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब जारी होगा?

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने हाल ही में पुष्टि की है कि 12वीं का परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा. सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट पहले ही 15 अप्रैल को आ चुका है, इसलिए अब सारा फोकस 12वीं पर है. सूत्रों की मानें तो 12 मई से 16 मई के बीच किसी भी दिन दोपहर तक परिणाम पोर्टल पर लाइव हो सकते हैं.

CBSE Class 12th Result 2026 Live Updates: 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को इंतजार

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लगभग 18.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं, जो बोर्ड के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बैच है. यह संख्या पिछले साल के 16.9 लाख से काफी अधिक है.

CBSE 12th Result 2026 Date LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट डेट पर ऑफिशियल अपडेट का इंतजार

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के लिए अभी तक सटीक समय और तारीख की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है. लेकिन परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और शेड्यूल के अनुसार चल रही है.

CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव (OSM का प्रभाव)

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: इस साल ‘ऑनलाइन स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) के कारण अंकों को जोड़ने में होने वाली मानवीय गलतियां खत्म हो गई हैं, क्योंकि सिस्टम अब गणना (Totaling) खुद करता है. उम्मीद है कि अंकों के योग में सुधार (Arithmetic error) के लिए दी जाने वाली री-इवैल्यूएशन एप्लिकेशन की संख्या इस साल कम होगी.

CBSE Class 12th Result 2026 Live Updates: सीबीएसई 12वीं के नतीजे कब जारी होंगे?

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में जारी किए जाएंगे. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का हवाला दिया जा रहा है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||