Image Slider

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Alert Update; Bihar UP Rajasthan | MP Haryana Gujarat CG Heatwave Shimla Snowfall Photos
भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं मध्य भारत में फिर से तेज गर्मी पड़ने लगी है।

बिहार के पटना समेत 7 जिलों में शुक्रवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौत राजधानी पटना में हुईं। आंधी में 600 से ज्यादा पेड़ भी गिर गए।

उत्तर प्रदेश के आगरा और जालौन में बारिश हुई। मऊ में ओले भी गिरे। शनिवार को 17 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है।

राजस्थान का बाड़मेर देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.6°C दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर और फलोदी में तापमान 44°C रहा।

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। शुक्रवार को रतलाम में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इधर, गुजरात के अहमदाबाद में तापमान 43.1°C और महाराष्ट्र के वाशिम में 42.8°C दर्ज किया गया

मैप में देखिए देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल

अगले दिन के मौसम का हाल

10 मई:

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है।
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है।

11 मई

  • उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।
  • पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग स्थानों पर आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है।
  • दक्षिण और मध्य बिहार में आंधी-बारिश की संभावना।

देशभर से मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें…

गुरुग्राम में तेज धूप से बचने के लिए शख्स ने चेहरे को कपड़े से ढंक लिया।

गुरुग्राम में तेज धूप से बचने के लिए शख्स ने चेहरे को कपड़े से ढंक लिया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी ओलावृष्टि के बाद सड़क पर बर्फ की मोटी परत बिछी।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी ओलावृष्टि के बाद सड़क पर बर्फ की मोटी परत बिछी।

बिहार के पटना में बारिश के बाद विधानसभा परिसर में पानी भर गया।

बिहार के पटना में बारिश के बाद विधानसभा परिसर में पानी भर गया।

बिहार पटना में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

बिहार पटना में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

राज्यों से मौसम की खबरें…

1. राजस्थान: आंधी में टिन शेड के साथ उड़े बुजुर्ग, मौत; 3 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, 4 जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश के पश्चिमी जिलों में शुक्रवार से हीटवेव का दौर शुरू हो गया। जैसलमेर और बाड़मेर में पारा 44°C पर पहुंच गया। वहीं नागौर, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर के इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। बूंदी में तेज आंधी में टिनशेड के साथ एक बुजुर्ग उड़ गए। वे सीधा 80 फीट दूर जाकर गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

2. मध्य प्रदेश: 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जबलपुर, नर्मदापुरम-रीवा संभाग में ज्यादा असर, कल से गर्मी बढ़ेगी

भोपाल, छिंदवाड़ा और रायसेन समेत 20 से ज्यादा जिलो में शुक्रवार को आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं, दिन में कई जिलों में गर्मी का असर रहा। रतलाम में पारा 43.5°C पहुंच गया. जबकि शाजापुर में 42.6°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। पूरी खबर पढ़ें…

3. उत्तर प्रदेश: 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2 दिन बाद गर्मी पड़ेगी, पारा 45°C पार पहुंचेगा

प्रदेश के 17 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे में आगरा, जालौन, ललितपुर और मऊ में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन बाद से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। तापमान 45°C के पार पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

4. बिहार: आंधी-बारिश से 9 लोगों की मौत, पटना में 200 पेड़ गिरे; आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

राज्य में पिछले 10 दिनों से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को पटना में 135kmph की रफ्तार के साथ हवा चली और बारिश हुई। कई जगह पेड़ और बिजली गिरने से राज्यभर में 9 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 20 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

5. उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत मैदानी जिलों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। शुक्रवार को उत्तरकाशी समेत 5 जिलों में बारिश हुई। वहीं, देहरादून समेत मैदानी जिलों में दिन में गर्मी बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||