Image Slider

होमताजा खबरदेशराहुल गांधी की वो एक ना और थलापति विजय की बदल गई किस्मत, 17 साल पुरानी कहानी

Last Updated:

Thalapathy Vijay News: तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने की रेस में शामिल थलापति विजय 2009 में कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे. लेकिन उस समय के कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने उन्हें सुझाव दिया कि वे पहले यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़कर खुद को साबित करें. इसके बाद विजय अपने राजनीतिक सपनों को पीछे छोड़ते हुए चेन्नई लौट गए.

राहुल गांधी की वो एक ना और थलापति विजय की बदल गई किस्मत, 17 साल पुरानी कहानीZoom

थलापति विजय कभी कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे.

Tamil Nadu Govt Formation News: थलापति विजय ने तमिलनाडु चुनाव में सियासी तूफान ला दिया. अपनी पार्टी बनाकर एक्टर विजय ने विजयी पताका लहरा दिया. डीएमके और एआईएडीएमके के बीच टीवीके को खड़ा कर दिया. इतना ही नहीं, थलापति विजय ने टीवीके को सबसे बड़ी पार्टी भी बना दी. अब थलापति विजय की कोशिश किसी तरह सरकार बनाने की है. नंबर गेम में वह पिछड़ रहे हैं. उनके पास अपने 107 विधायक हैं. गठबंधन करके वह किसी तरह 116 तक पहुंच गए हैं. मगर बहुमत के लिए 117 की जरूरत है. ऐसे में तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच आज उस कहानी को जानते हैं, जिसमें कभी थलापति विजय कांग्रेस में शामिल होने वाले थे.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु के बड़े राजनीतिक बदलाव लाने वाले थलापति विजय कभी साल 2009 में कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक थे. वह कांग्रेस में शमिल होने के लिए तमिलनाडु से दिल्ली तक पहुंच गए थे. उनके साथ उनके पिता भी थे. मगर राहुल गांधी की वजह से वह कांग्रेस में नहीं आ पाए. आज आलम यह है कि एक्टर विजय की न केवल अपनी पार्टी है, बल्कि वह 108 सीटों के साथ तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी है. साथ ही थलापति विजय मुख्यमंत्री बनने की राह में हैं.

थलापति विजय और 2009 की वो कहानी

जी हां, बात साल 2009 की है. उस वक्त थलापति विजय कांग्रेस ज्वाइन करना चाहते थे. वह विधायक का चुनाव लड़ना चाहते थे. तब राहुल गांधी कांग्रेस में महासचिव थे. उस वक्त राहुल गांधी ने उन्हें सुझाव दिया था कि वे पहले यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़कर खुद को साबित करें. इस सुझाव के बाद विजय अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को कुछ समय के लिए किनारे रखकर चेन्नई लौट गए. थलापति विजय अपने पिता एस.ए. चंद्रशेखर  और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गोपीनाथ पलानियप्पन के साथ दिल्ली आए थे.

विजय का असली मकसद क्या था?

एचटी की रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि राहुल गांधी के सामने विजय ने अपनी ख्वाइश रखी थी कि वह केवल कांग्रेस का सदस्य बनना चाहते हैं. वह टिकट नहीं चाहते थे. नाम न छापने की शर्त पर एक नेता ने कहा, ‘एक्टर विजय को न तो कोई टिकट चाहिए था और न ही कुछ और. वे बस कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनना चाहते थे.’ बताया गया कि विजय के पिता कांग्रेस की विचारधारा से अधिक प्रभावित थे और इस पैसले में उनकी भी भूमिका थी. मगर राहुल गांधी की उस एक ना ने आज थलापति विजय की किस्मत बदल दी. अगर थलापति विजय आज कांग्रेस में होते तो शायद ही तमिलनाडु में अभी उनकी पार्टी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनकर उभरी होती आज 17 साल बाद कहानी पूरी तरह उलट है. थलापति विजय का अपना सियासी वजूद है. उनकी अपनी पार्टी है. टीवीके के पास 108 सीटें हैं.

थलापति विजय कभी कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे.

राहुल गांधी की ‘सीक्रेट मीटिंग’ की वो कहानी

कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा रखने वाले एक्टर विजय की साल 2009 में राहुल गांधी संग दिल्ली में एक सीक्रेट मीटिंग हुई थी. मीटिंग में उनके पिता भी मौजूद थे. छात्र संगठनों के लिए बेहतरीन प्रतिभाओं को जोड़ने का राहुल गांधी का उत्साह एक्टर विजय को उतना रास नहीं आया. कुछ लोगों का मानना ​​है कि उस समय कांग्रेस की सहयोगी पार्टी डीएमके ने ही विजय को पार्टी में शामिल किए जाने का विरोध किया था. उस समय विजय केवल 34 साल के थे. हालांकि, वह अपनी 50वीं फ़िल्म पूरी करने ही वाले थे और बेहद कामयाब थे.  नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस ने करोड़ों फैंस वाले एक बड़े फिल्म स्टार को पार्टी में शामिल करने का मौका गंवा दिया और दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए.

थलापति के लिए बेहतर हुआ वह फैसला

इस घटना की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि 17 साल पुराना राहुल गांधी का वह फैसला थलापति विजय के लिए अच्छा हुआ. अगर एक्टर विजय उस वक्त कांग्रेस के साथ जुड़ जाते तो आज वह जिस मुकाम पर है, शायद वह नहीं पहुंच पाते या फिर पार्टी में ही कहीं खो जाते.

About the Author

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||