नीतू कपूर हालिया रिलीज फिल्म ‘दादी की शादी’ में नजर आई हैं. इस फिल्म में वो बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ दिखी हैं. नीतू की लाडली ने 45 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू किया है. ‘दादी की शादी’ को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. इन सबके बीच एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में हैं. दिग्गज एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि वो अपने बेटे और बहू के बीच में कभी नहीं आती हैं.
नई दिल्ली. नीतू कपूर ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर शिरकत की और इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बार की. एक्ट्रेस ने शो पर अपने बहू-बेटे के साथ अपने रिश्ते के बारे में चर्चा की. वो कहती हैं कि वो लोग भले एक ही घर में रहते हैं लेकिन वो किसी की जिंदगी में इंटरफेयर नहीं करती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
‘दादी की शादी’ एक्ट्रेस नीतू कपूर का मानना है कि बच्चों की शादी होने के बाद उन्हें अकेले छोड़ देना चाहिए. उन्हें प्राइवेसी देनी चाहिए. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं. कपल के इस नए आलीशान घर का नाम उन्होंने अपनी दादी के नाम पर रखा है. कपल के घर का नाम कृष्णा राज है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस नए घर में कुल 6 मंजिलें हैं. इस 6 मंजिला घर में एक फ्लोर नीतू कपूर के लिए भी है, जिसमें रिद्धिमा कपूर-भरत साहनी और समायरा कपूर के लिए भी अलग कमरे हैं. दिग्गज एक्ट्रेस कहती हैं कि वो साथ रहते हुए भी कपल को प्राइवेसी देने की पूरी कोशिश करती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
Add News18 as
Preferred Source on Google
सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर नीतू कपूर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब आपके बच्चे शादी कर लेते हैं तो आपको उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए. मैं अपने बच्चों के साथ एक ही बिल्डिंग में रहती हूं, लेकिन जब मन करे तब उनके पास नहीं चली जाती. मैं चाहती हूं कि उन्हें उनकी जगह मिले’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम)
नीतू ने आगे कहा, ‘मैं नहीं चाहती कि उन्हें लगे कि उनकी मां हमेशा वहीं बैठी है. उनकी प्राइवेसी उनकी प्राइवेसी है. मैं दखल नहीं देती. यहां तक कि राहा भी जब फ्री होती है तभी मेरे पास आती है, मैं बिना बताए वहां नहीं जाती.’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
अपनी बेटी की शादी के दिनों को याद करते हुए नीतू कपूर ने आगे कहा कि रिद्धिमा की शादी के बाद भी वो ऐसे ही करती थीं. वो अपनी बेटी को रोज फोन करने से बचा करती थीं. नीतू कहती हैं कि वो ऋषि कपूर को भी समझाती थीं कि वो रिद्धिमा को रोज फोन न किया करें. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
वो सोहा अली खान को बताती हैं, ‘जब रिद्धिमा की शादी हुई थी, तो मैं ऋषि जी से कहती थी कि रोज-रोज उसे फोन मत करो. मैंने कहा, ‘अब रिद्धिमा की शादी हो गई है, भरत भी है, आप हर वक्त फोन नहीं कर सकते. उसे उसकी जिंदगी जीने दो. आपको थोड़ा पीछे हटना पड़ेगा’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
दिग्गज अदाकारा ने आगे कहा कि ऋषि कपूर कहते थे, ‘मैं जब चाहूं उसे फोन करता हूं, भरत को भी करता हूं.’ मैं कहती थी, ‘क्या कर रहे हो? कभी-कभी फोन करना ठीक है, लेकिन हर वक्त मत करो. उनकी भी अपनी जिंदगी है, हर वक्त उनके सिर पर मत रहो’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2022 में आरके स्टूडियो में शादी की थी. शादी के कुछ समय बाद ही कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया था. अब कपल अपने नए घर में शिफ्ट हो चुका है जिसपे कई साल से काम चल रहा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aliaabhatt)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



