Fire Breaks Out In A Closed Warehouse, Chemicals Worth Lakhs Burnt – Ghaziabad News
Image Slider
{“_id”:”69fe42c56fa028e44e054435″,”slug”:”fire-breaks-out-in-a-closed-warehouse-chemicals-worth-lakhs-burnt-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-881425-2026-05-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad News: बंद गोदाम में लगी आग, लाखों का केमिकल जला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मेरठ रोड स्थित पेंट फैक्ट्री में लगी आग। स्रोत: वीडियोग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के रजापुर ब्लॉक के नजदीक बंद केमिकल गोदाम में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारी राजेश सिंघल का मेरठ रोड स्थित रजापुर ब्लॉक के नजदीक न्यूपोर फिल्ट्रेशन सिस्टम्स गोदाम है। शुक्रवार को गोदाम बंद था और अंदर कैमिकल से भरे ड्रम रखे थे। करीब दो बजे गोदाम में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि वैशाली फायर स्टेशन से पानी के टैंकर मंगाने पड़े। गोदाम की ऊंचाई कम होने और गेट पर ताला लगा होने से आग बुझाने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। केमिकल के ड्रम अंदर ही फटने से बिल्डिंग भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। टीम ने गोदाम के पीछे की दीवार तोड़कर पानी की बौछार की तो करीब 40 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ ने बताया कि बताया कि प्रथम दृष्टया गोदाम में रखे ड्रम लीक होने से कैमिकल बाहर तक आ गया। इसके कारण गोदाम में आग का हादसा हुआ।