नई दिल्ली (Maharashtra Board 10th SSC Result 2026 LIVE): महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया है. महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की मार्कशीट में कोई भी गड़बड़ होने पर तुरंत स्कूल से संपर्क करें. स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2026 दोपहर बाद से ही देख पाएंगे. महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर जारी किया गया है.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट पर बढ़ा ट्रैफिक
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने एसएससी (SSC) कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इसके बाद से स्टूडेंट्स ने आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट चेक करना शुरू कर दिया है. 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स अब अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और विषयवार अंकों के साथ अपना क्वॉलिफाइंग स्टेटस वेरिफाई कर सकते हैं.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: पास प्रतिशत में 2.01% की गिरावट, कुल रिजल्ट 92.09% रहा
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के कुल पास प्रतिशत में पिछले साल के मुकाबले 2.01% की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के बावजूद, राज्य ने कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में 92.09% का सम्मानजनक सफलता प्रतिशत हासिल किया है. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नतीजों और आंकड़ों की घोषणा की.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: ऑनलाइन चेक कर सकते हैं एसएससी स्कोरकार्ड
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा में बैठने वाले 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स अब बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं. ये परीक्षाएं राज्य भर के 5,111 केंद्रों पर 20 फरवरी से 18 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर लें और उसे तब तक सुरक्षित रखें जब तक कि स्कूलों की तरफ से ओरिजिनल मार्कशीट नहीं मिल जाती.
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट एनालिसिस
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: इस साल की एसएससी परीक्षा में महाराष्ट्र के विभिन्न डिवीजनों के बीच छत्रपति संभाजीनगर का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे कम रहा है. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र ने 88.41% का कुल पास प्रतिशत दर्ज किया. इसके विपरीत, कोंकण डिवीजन ने 97.62% के साथ एक बार फिर पूरे राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड की मार्कशीट में क्या चेक करें?
महाराष्ट्र SSC परिणाम 2026: महाराष्ट्र बोर्ड ने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने वाले स्टूडेंट्स को अपनी प्रोविजनल मार्कशीट पर दर्ज पर्सनल डिटेल्स और अंकों को ध्यान से वेरिफाई करने की सलाह दी है. स्टूडेंट्स ऑनलाइन डॉक्यूमेंट डाउनलोड करने के तुरंत बाद विषयवार अंक, अपना नाम और परीक्षा से जुड़ी जानकारी को क्रॉस-चेक कर लें. अगर कोई विसंगति (Discrepancy) पाई जाती है तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें. बता दें कि ओरिजिनल सर्टिफिकेट और फाइनल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: अनुमान है कि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में फेल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षाएं जुलाई के पहले हफ्ते में आयोजित की जा सकती हैं.
MSBSHSE Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: मोबाइल फोन पर Direct Link
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: अगर आपने अभी तक महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2026 चेक नहीं किया है तो अपने ब्राउजर में mahresult.nic.in को बुकमार्क कर लें. इससे बार-बार सर्च नहीं करना पड़ेगा. सर्वर सही होते ही आप अपना सरकारी रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: 11वीं के लिए चुननी होगी स्ट्रीम
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स? महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के बाद असली चुनौती स्ट्रीम चुनने की होती है. कई स्कूल आज रिजल्ट के बाद करियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित कर रहे हैं.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड वालों को मिलेगी पार्शियली पास (ATKT) की सुविधा
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड में ‘Allowed To Keep Term’ (ATKT) की सुविधा भी मिल सकती है, जिससे स्टूडेंट्स दो विषयों में फेल होने के बावजूद 11वीं में अस्थायी एडमिशन ले सकते हैं.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड की मार्कशीट में सुधार कैसे करवाएं?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: अगर महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की मार्कशीट में नाम या जन्मतिथि की गलती है, तो तुरंत अपने स्कूल के माध्यम से ‘कन्फर्मेशन लेटर’ बोर्ड को भेजना होगा.
MSBSHSE Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: आईटीआई (ITI) में एडमिशन का मौका
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: जो स्टूडेंट्स 11वीं के बजाय तकनीकी शिक्षा में जाना चाहते हैं, वे इस रिजल्ट के आधार पर राज्य के विभिन्न आईटीआई संस्थानों में ट्रेड कोर्सेज के लिए आवेदन कर पाएंगे.
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: कोविड के बाद का सबसे बड़ा बैच
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: 2026 का यह बैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये स्टूडेंट्स अब पूरी तरह से ऑफलाइन और बिना किसी सिलेबस कटौती के परीक्षा देकर निकले हैं.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: क्या प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट भी आ गया?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: जो छात्र ‘फॉर्म नंबर 17’ भरकर प्राइवेट तौर पर महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, उनका रिजल्ट भी आज नियमित छात्रों के साथ ही घोषित किया गया है.
MSBSHSE Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: स्किल बेस्ड विषयों का बढ़ा महत्व
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड अब वोकेशनल और स्किल विषयों पर भी जोर दे रहा है. इन विषयों में प्राप्त अंक छात्रों के करियर की दिशा तय करने में मदद करेंगे.
MSBSHSE Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: री-चेकिंग के लिए समय सीमा
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट आने के 24-48 घंटों के अंदर ही फोटोकॉपी और पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए विंडो खुल जाएगी. इसके लिए स्टूडेंट्स को प्रति विषय निर्धारित शुल्क देना होगा.
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड का ग्रेडिंग सिस्टम क्या है?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड अंकों के साथ ‘ग्रेड’ भी देता है. 75% से ऊपर ‘Distinction’, 60% से ऊपर ‘प्रथम श्रेणी’ (First Division) और 45% से ऊपर ‘द्वितीय श्रेणी’ (Second Division) मानी जाती है.
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: डिजिटल मार्कशीट किस काम आएगी?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड होने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी. कॉलेज में एडमिशन के लिए इस पर ‘सेल्फ-अटैस्टेशन’ या स्कूल की मुहर की जरूरत पड़ सकती है.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड की बेस्ट ऑफ फाइव पॉलिसी क्या है?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड में ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ (Best of Five) नियम लागू है, जिसमें मुख्य 6 विषयों में से जिन 5 में सबसे ज्यादा अंक होते हैं, उनके आधार पर प्रतिशत निकाला जाता है.
MSBSHSE Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: बच्चों का साथ दें पेरेंट्स
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट चाहे जैसा भी हो, माता-पिता को अपने बच्चों का साथ देना चाहिए और कम अंक आने पर भी उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए.
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: माइग्रेशन सर्टिफिकेट का क्या फायदा है?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: जो स्टूडेंट्स अन्य राज्यों या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाई करना चाहते हैं, वे अपनी प्रोविजनल मार्कशीट का इस्तेमाल माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए कर सकते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



