Image Slider

Last Updated:

दिल्ली-एनसीआर में रह रहे यूपी ईस्ट के लोगों के लिए अब सफर काफी आरामदायक होने जा रहा है. बिना टेंशन लोग त्योहारों और छुट्टियों पर अपने घर जा सकेंगे. जल्द ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाएगा. इसके लिए NHAI 14 किलोमीटर की सर्विस लेन बनाकर तैयार कर रही है.

दिल्ली-NCR में रह रहे पुर्वांचलवाले भी... अब गंगा एक्सप्रेस-वे से जाएंगे घरZoom

पूर्वांचलवालों के लिए राहत भरी खबर. (AI IMAGE)

नोएडा: गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम से लेकर दिल्ली तक लाखों की संख्या में पुर्वांचल क्षेत्रों के लोग रहते हैं. दिल्ली-NCR से अपने घर लौटते समय इन लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रा को लेकर होती है. खासकर त्योहारों, छुट्टियों और शादी सीजन में जब यह लोग अपने वाहनों से या बस से सफर करते हैं तो इन्हें खराब रूट की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ती है. लेकिन अब इन लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एक ऐसी परियोजना पर काम कर रही है. पूर्वांचल क्षेत्रों के लोगों का सफर काफी आरामदायक और आसान हो जाएगा, वो दिल्ली-NCR से अपने घर फुर्र से पहुंच जाएंगे.आइए विस्तार से जानते हैं सबकुछ.

NHAI दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी. इसके लिए 14 किलोमीटर लंबी एक लिंक रोड बनाई जा रही है. बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य जुलाई तक पूरा होने की पूरी संभावना है. यह प्रोजेक्ट जैसे ही पूरा हो जाएगा उसके बाद दिल्ली से प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों तक पहुंचना आसान तो होगा ही बल्कि सफर में लगने वाले समय में भी भारी बचत होगी. इस नई लिंक रोड के शुरू होने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी ट्रैफिक और लंबे रास्तों से राहत मिल जाएगी.जानकारी के मुताबिक इस परियोजना पर लगभग 524 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नई मजबूती देगी. इस परियोजना के बाद आम यात्रियों से लेकर व्यापारियों और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक को काफी फायदा होगा.

एनएचआई अधिकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का 82% काम पूरा हो चुका है, अगर मौसम ने सही से साथ दे दिया तो जल्द ही य्हां से गाड़िया रफ्तार भरेंगी. उन्होंने आगे कहा कि निर्माण कार्य लगातार तेजी से चल रहा है, उम्मीद है जुलाई तक यह पूरा हो जाएगा. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण का विस्तार जाहिदपुर तक किया जा रहा है. जाहिदपुर के आगे करीब 4 किलोमीटर लंबा मार्ग पहले ही तैयार हो चुका है, जो सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होता है. अब बची हुई लगभग 14 किलोमीटर सड़क के निर्माण के पूरा होते ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे का सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editorअभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||