Last Updated:
IPL 2026 Final Venue Devajit Saikia Statement: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु की जगह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस फैसले के पीछे की वजह का खुलासा बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने किया है. सैकिया ने बताया कि टिकटों की भारी मांग, सरकार और नेताओं का दबाव, अतिरिक्त 10,000 टिकटों की शर्त और प्रबंधन में कठिनाई के चलते बीसीसीआई को वेन्यू बदलने का बड़ा फैसला लेना पड़ा.
अहमदाबाद में क्यों रखा गया आईपीएल फाइनल?
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु की जगह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस फैसले के पीछे की वजह का खुलासा बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने किया है. सैकिया ने बताया कि टिकटों की भारी मांग, सरकार और नेताओं का दबाव, अतिरिक्त 10,000 टिकटों की शर्त और प्रबंधन में कठिनाई के चलते बीसीसीआई को वेन्यू बदलने का बड़ा फैसला लेना पड़ा. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि विवाद का मुख्य कारण कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) द्वारा निर्धारित 15% कोटे से कहीं अधिक टिकटों की मांग करना है.
बीसीसीआई इस बात से हैरान है कि एसोसिएशन ने 900 टिकट विधायकों और पार्षदों (MLA/MLC) के लिए और 700 टिकट कर्नाटक सरकार के लिए मांगे थे. 15% कॉम्प्लिमेंट्री टिकट लेने के बाद भी, एसोसिएशन ने अपने क्लबों और लाइफटाइम मेंबर्स के लिए 10,000 अतिरिक्त टिकटों की मांग रखी थी. बीसीसीआई सचिव के अनुसार, बेंगलुरु में इन मांगों के कारण आयोजन में काफी दिक्कतें आ रही थीं, जिसके चलते फाइनल का वेन्यू बदलने का कड़ा फैसला लेना पड़ा.
About the Author
Shivam Upadhyayशिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



