Katra Nagar Panchayat Upchunav LIVE: निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कासना सबसे आगे, भाजपा इस नंबर पर, कुशीनगर में बीजेपी ने सपा कैंडिडेट को हराया
Image Slider
Last Updated:
कटरा नगर पंचायत उपचुनाव: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सुबह से नगर पंचायत कटरा अध्यक्ष पद उपचुनाव की मतगणना शुरू है. 5 मई को कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ था. कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. भाजपा से सोनम गुप्ता, सपा से डॉक्टर भरत पटेल और कांग्रेस से वाजिद अली सिद्दीकी चुनाव मैदान में प्रमुख प्रत्याशी हैं. मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है. 6 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी. तिलहर ब्लॉक परिसर में मतगणना चल रही है.
कटरा नगर पंचायत उपचुनाव .
कटरा नगर निकाय अध्यक्ष पद की मतगणना में अब तक निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कसाना आगे है. द्वितीय राउंड के बाद पूजा कसाना को 1103 मत मिले. कांग्रेस के वाजिद सिद्दीकी को 893 मत मिले, तो वहीं सोनम बाजपेई बीजेपी 403 मत मिले. डॉक्टर भरत पटेल सपा को 63 मिले. Kushinagar Nagar Panchayat Upchunav: कुशीनगर में बीजेपी ने जीता चुनाव कुशीनगर में भाजपा ने फाजिलनगर नगर पंचायत चुनाव जीता है.भाजपा प्रत्याशी सुनीता शाही ने सपा प्रत्याशी को हराया है.भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को 717 वोट से हराया है. भाजपा प्रत्याशी को 5258 वोट मिले. सपा के अवधेश सिंह को 4541 वोट मिले है.शत्रुमर्दन शाही की मौत के बाद सीट खाली हुई थी.
About the Author
Abhijeet ChauhanSub-Editorअभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें