Image Slider

Last Updated:

थलापति विजय तमिल सिनेमा के सुपरस्टार से राजनीति में कदम रखकर कर चुके हैं. ‘तमिलनाडु वेत्री कषगम’ नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने वाले विजय अब विधानसभा चुनाव में भी जीत चुके हैं. हालांकि बहुमत नहीं मिलने के कारण अब सबकी नजर इस पर है कि विजय कैसे इस मुश्किल हालात से बाहर निकलकर सरकार बनाएंगे.

थलापति विजय के राजनीति में इस नए सफर की शुरुआत के साथ-साथ ही उनके लग्जरी गाड़ियों की नंबर प्लेट्स भी चर्चा का विषय बन गई हैं. विजय के महंगी और लग्जरी कारों के शौक के बारे में सभी जानते हैं. विजय महंगी और लग्जरी कारों के शौकीन हैं. यह बात सभी जानते हैं. (फाइल फोटो)

Entertainment

थलापति विजय के गैराज में स्विफ्ट से लेकर रोल्स रॉयस तक कई कारें थीं. हमारी सहयोगी वेबसाइड न्यूज18 तमिल के मुताबिक, रोल्स रॉयस कार बेचने के बाद हाल ही में विजय ने तीन नई कारें खरीदी हैं. इनमें एक बीएमडब्ल्यू इलेक्ट्रिक कार, एक लेक्सस एलएम और एक टोयोटा वेलफायर शामिल है. (फाइल फोटो)

Thalapathy vijay

थलापति विजय ने राजनीति में एक्टिव होने के बाद तमिलनाडु चुनाव प्रचार के लिए एक खास बस भी खरीदी. दिलचस्प बात यह है कि विजय की इन सभी गाड़ियों की नंबर प्लेट पर एक ही नंबर है, वह है 0277. BMW इलेक्ट्रिक कार का नंबर TN 14 AH 0277, लेक्सस LM का नंबर TN 14 AL 0277, टोयोटा वेलफायर का नंबर TN 14 AM 0277 है. (फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Thalapathy vijay car

वहीं, चुनाव प्रचार बस का नंबर TN 14 AS 0277 है. यह सिर्फ विजय के लग्जरी गाड़ियों के शौक को नहीं, बल्कि एक इमोशनल रिश्ते को भी दर्शाता है. दरअसल, इस 0277 नंबर के पीछे विजय का एक इमोशनल कनेक्शन है. (फाइल फोटो)

Thalapathy vijay

यह नंबर असल में 14-02-77 यानी 14 फरवरी 1977 की तारीख को दर्शाता है. यह तारीख विजय की छोटी बहन विद्या चंद्रशेखर का जन्मदिन है, जिनका कम उम्र में ही निधन हो गया था. अपनी दिवंगत बहन की याद को हमेशा अपने साथ रखने के लिए विजय अपनी हर कार में इस तारीख को एक इमोशनल कोड के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. (फाइल फोटो)

Thalapathy vijay

थलापति विजय की पुरानी रोल्स रॉयस और स्विफ्ट कारों का नंबर अलग था. लेकिन रोल्स रॉयस कार का नंबर भी उनकी बहन से जुड़ा था, उस कार का नंबर 0014 था. बता दें, थलापति विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान इन्ही तीन गाड़ियों का इस्तेमाल किया था. (फाइल फोटो)

Thalapathy vijay

थलापति विजय की पार्टी 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर आई है. हालांकि, बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से 10 सीटें कम है. इसका मतलब है कि सरकार बनाने के लिए टीवीके को गठबंधन करना जरूरी है. (फाइल फोटो)

Thalapathy vijay

बताया जा रहा है कि विजय ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को पत्र लिखकर सरकार बनाने के लिए आमंत्रण मांगा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कांग्रेस ने टीवीके को अपना सपोर्ट दिया है. कांग्रेस के पास 7 सीटें हैं. अगर सपोर्ट मिलता है भी है, तो विजय को 3 और सीटों की जरूरत होगी. (फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||