नई दिल्ली. बॉलीवुड का डैशिंग विलेन बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’ का टीजर गुरुवार को रिलीज किया जा चुका है. जब अनुराग कश्यप जैसे मास्टर डायरेक्टर, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के स्टार और बॉबी देओल जैसे नए सुपरस्टार एक साथ आते हैं, तो उम्मीदें बहुत बढ़ जाती हैं. ‘बंदर’ का टीजर न सिर्फ इन उम्मीदों पर खरा उतरता है, बल्कि दर्शकों को एक ऐसी दुनिया की झलक भी दिखाता है जो डरावनी भी है और दिलचस्प भी. बता दें, इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है. फिल्म की कहानी आज के समय की सबसे बड़ी सच्चाई ऑनलाइन डेटिंग के इर्द-गिर्द घूमती है. टीजर देखने पर पता चलता है कि बॉबी देओल एक ऐसे आदमी का रोल कर रहे हैं जो अकेलापन दूर करने के लिए डेटिंग ऐप्स का सहारा लेता है. वह कई औरतों से मिलता है, लेकिन कहानी तब एक डरावना मोड़ लेती है जब उसकी एक मुलाकात उसे एक गहरे दलदल में ले जाती है. यह फिल्म सिर्फ फिक्शन नहीं है, बल्कि एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जो इसे और भी जबरदस्त बनाती है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



