Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 हफ्ते हो चुके हैं. फिल्म अब भी कई सिनेमाघरों में बनी हुई है. इस फिल्म ने बॉलीवुड में नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाए हैं. फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया. यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है और दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है.
‘धुरधंरः द रिवेंज’ अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है. फैंस इसका बेसब्री से ओटीटी रिलीज पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फिल्म से जुड़े एक कानूनी मामले ने उनकी प्लानिंग ने इसकी ओटीटी रिलीज का खुलासा कर दिया है. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)
दरअसल, ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमैक्स में ‘तिरछी टोपीवाले’ गाने का इस्तेमाल किया गया था. इस गाने का नया रीमिक्स वर्जन ‘रंग दे लाल’ नाम से शश्वत सचदेव ने फिल्म के लिए तैयार किया था. हालांकि, ‘त्रिदेव’ के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राजीव राय ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर बिना अनुमति के गाना इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में केस किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adityadharfilms)
दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले दोनों पक्षों को आपसी समझौते के लिए कहा था. बुधवार को कोर्ट को बताया गया कि मध्यस्थता विफल रही है. सुनवाई के दौरान सुपर कैसेट्स ने याचिकाकर्ता की अंतरिम राहत का विरोध किया. सुपर कैसेट्स ‘धुरंधर 2’ के ऑडियो और म्यूजिक राइट्स के मालिक है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adityadharfilms)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘धुरंधर 2’ के प्रोडक्शन कंपनी बी62 फिल्म्स ने कोर्ट को बताया कि फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और मई के बीच तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने की संभावना नहीं है. यह सिनेमाघरों में फिल्म के 8-10 हफ्ते के रन के अनुमानित विंडो के अनुरूप है, जिसके बाद फिल्म स्ट्रीमिंग पर आती है. ‘धुरंधर 2’ 14 मई को सिनेमाघरों में अपने आठ हफ्ते पूरे कर लेगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adityadharfilms)
बता दें, दिसंबर 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ थिएटर रिलीज के आठ हफ्ते बाद 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई थी. ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर आई थी, वहीं इसका सीक्वल ‘धुरंधरः द रिवेंज’ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adityadharfilms)
आदित्य धर के निर्देशन में और जियो स्टूडियोज व बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी ‘धुरंधर 2’ एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह कराची में एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं. इन दोनों फिल्मों ने मिलकर अब तक 3100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adityadharfilms)
फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘धुरंधर 2’ ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाए हैं, जैसे बॉलीवुड फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग और हिंदी फिल्म की सबसे ज्यादा घरेलू कमाई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adityadharfilms)
‘धुरंधरः द रिवेंज’ भारत में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाली इकलौती हिंदी फिल्म है. दुनियाभर में लगभग 1800 करोड़ रुपए की कमाई के साथ यह अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adityadharfilms)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



