Image Slider

Last Updated:

UP News Live: जौनपुर में मामूली विवाद में दबंगों ने होटल पर खाना रहे युवक की पिटाई कर दी. दबंगों की दबंगई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लात-घूंसे से पिटाई करने का वीडियो होटल पर लगें सीसीटीवी क…और पढ़ें

होटल में खाना खा रहे युवक की पिटाई, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर हमलाZoom

यूपी लाइव न्‍यूज अपडेट्स जानें…

UP News Today Live: अगर आप भी उत्तर प्रदेश की खबरें के बारे में जानना चाहते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको सूबे की तमाम राजनीतिक और आपराधिक खबरों के बारे में पल-पल के अपडेट्स मिलते रहेंगे. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया. इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश द्विवेदी के कपड़े तक फट गए. छापेमारी की कार्रवाई को रोकने को पाम ऑयल कंपनी कारोबारियों ने पेट्रोल डाल आत्मदाह की कोशिश की. पुलिस ने बोतल छीन आत्मदाह करने से रोका. पाम ऑयल व्यापारी के छापेमारी करने पर किया गया हमला. सैंपल लेने पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम से मारपीट की गई. पुलिस के सामने ही यह सब हंगामा होता रहा. पढ़ें यूपी के पल-पल के अपडेट्स…

Etawah Local News: सास-ससुर की हत्या में बहू और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा

इटावा जिले में सास ससुर की हत्या में उम्रकैद की सजा. बहु ओर प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई. इटावा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने सजा सुनाई. दोनों पर 10-10 हजार रुपया का जुर्माना भी लगाया है. 16 अक्टूबर 2017 को इकदिल इलाके के बिरारी गांव में
बैजनाथ ओर उनकी बीबी राम बिटोली की हत्या की गई थी. बहु रिंपी उर्फ शिल्पी ओर उसके प्रेमी धर्मेंद्र प्रजापति पर हत्या का आरोप लगाया. जमीन अपने नाम ना करने पर बहु ओर प्रेमी ने मिलकर बुजुर्ग दंपति की हत्या की थी.

Bulandshahr Local News: बुलंदशहर में दबंग ने परिवार पर चढ़ाया ट्रैक्टर

बुलंदशहर जिले के थाना नरसेना क्षेत्र में घर के बाहर सफाई कर रहे परिवार पर दबंग ने चढ़ाया ट्रैक्टर. मामूली विवाद में ट्रैक्टर से रौंदकर परिवार को मारने का प्रयास, लाइव वीडियो वायरल. ट्रैक्टर चढ़ाने के बाद दोनों पक्षों के बीच में हुई मारपीट और पत्थरबाजी. ट्रैक्टर चढ़ाने का वीडियो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद. परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल. घटना में एक ही परिवार के तीन लोग हुए थे घायल. पीडित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज. थाना नरसेना क्षेत्र का मामला.

Etawah Local News: इटावा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर हमला

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया. इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश द्विवेदी के कपड़े तक फट गए. छापेमारी की कार्रवाई को रोकने को पाम ऑयल कंपनी कारोबारियों ने पेट्रोल डाल आत्मदाह की कोशिश की. पुलिस ने बोतल छीन आत्मदाह करने से रोका. पाम ऑयल व्यापारी के छापेमारी करने पर किया गया हमला. सैंपल लेने पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम से मारपीट की गई. पुलिस के सामने ही यह सब हंगामा होता रहा.

Bahraich Local News: बहराइच में आज से शुरू होगी जनगणना

बहराइच जनपद में आज 7 मई से जनगणना शुरू हो रही है. पहले फेज में 7 मई से 20 जून तक मकानों की सूची तैयार होगी. जिले के लोग खुद डिजिटल तरीके से अपनी डिटेल भर सकेंगे. जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||