Image Slider

दिल्ली एयरपोर्ट पर अब वाहन चालकों के एक छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL–GMR) ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर एक हाईटेक ऑटोमेटेड ट्रैफिक एनफोर्समेंट सिस्टम शुरू किया है।

इसके तहत आईजीआई हवाई अड्डे के महत्वपूर्ण स्थानों पर 14 हाई-डेफिनिशन एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 35 और एएनपीआर कैमरों को जल्द ही लगाया जाएगा, जिससे यातायात की निगरानी बढ़ जाएगी। अगर कोई भी यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर ई-चालान जारी होगा। 

इन गलतियों पर कटेगा चालान

1. तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना

2. गलत / अवैध पार्किंग

3. गलत दिशा में गाड़ी चलाना

4. तीन सवारी

5. बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना

6. स्टॉप-लाइन का उल्लंघन

7. रेड-लाइट जंप करना

IGI एयरपोर्ट रोड नेटवर्क के इन मुख्य इलाकों में ANPR कैमरे चालू हैं / लगाए जा रहे हैं

1. सेंट्रल स्पाइन रोड

2. कार्गो टर्मिनल एरिया

3. रंगपुरी एरिया

4. सेंटॉर होटल जंक्शन

5. एयरोसिटी

6. NSG जंक्शन

7. टर्मिनल 1 एग्जिट रोड

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||