उदय भूमि संवाददाता
नोएडा। नोएडा और दिल्ली के बीच यातायात को सुगम बनाने के लिए बन रहे चिल्ला एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट की प्रगति का बुधवार को जायजा लिया गया। इस दौरान विधायक पंकज सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नोएडा अथॉरिटी के जीएम सिविल एसपी सिंह, वर्क सर्किल-1 और 2 के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से लंबित यह परियोजना अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है और निर्धारित समयसीमा के भीतर इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने चिल्ला रेगुलेटर से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान नोएडा अथॉरिटी और उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के अधिकारियों ने उन्हें निर्माण की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह परियोजना दिसंबर 2027 तक पूरी होने की संभावना है।
लगभग 892.75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह एलिवेटेड रोड करीब 5.57 किलोमीटर लंबा और छह लेन का होगा। अब तक करीब 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। परियोजना के तहत इस एलिवेटेड रोड को शाहदरा ड्रेन के समानांतर आगे बढ़ाते हुए कालिंदी कुंज रोड को पार कर सेक्टर-94 के पास मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसके पूरा होने पर नोएडा और दिल्ली के बीच आवागमन आसान होगा और ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


