Last Updated:
केंद्र सरकार ने 40 वर्ष से ऊपर के कामगारों के लिए मुफ्त सालाना हेल्थ चेकअप अभियान शुरू किया है. 7 मई को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया इस अभियान की शुरुआत करेंगे. कामगारों की जांच अस्पतालों में होगी.
ईएसआईसी ने सभी कामगारों के लिए मुफ्त जांच सुविधा का ऐलान किया है.
केंद्र सरकार देश के कामगारों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है. केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया 7 मई को 40 साल से अधिक उम्र के कामगारों के लिए देशव्यापी मुफ्त सालाना हेल्थ चेकअप अभियान की शुरुआत करेंगे. इस योजना का औपचारिक लॉन्च दिल्ली के Employees State Insurance Corporation मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बसईदारापुर से होगा.
सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के 11 अन्य ESIC अस्पतालों में भी एक साथ इस अभियान की शुरुआत होगी, जहां राज्यों के श्रम मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे. सरकार इसे बड़े स्तर पर लागू करने की तैयारी में है, ताकि ज्यादा से ज्यादा कामगारों को इसका फायदा मिल सके.
यह पहल नए लेबर सुधारों के तहत लाई जा रही है, जिसमें 29 पुराने श्रम कानूनों को मिलाकर चार बड़े कोड बनाए गए हैं. खासतौर पर Code on Social Security 2020 के जरिए कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाया गया है.
अब असंगठित क्षेत्र, गिग वर्कर्स (जैसे ऐप-आधारित काम करने वाले) और प्लेटफॉर्म वर्कर्स भी इसके दायरे में आ रहे हैं.
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत ये है कि 40 साल से ऊपर के सभी पात्र कामगारों का हर साल फ्री हेल्थ चेकअप किया जाएगा.
यह जांच ESIC के अस्पतालों और नेटवर्क के जरिए होगी. इसका मकसद है बीमारियों का समय रहते पता लगाना, इलाज को आसान बनाना और कामगारों की सेहत पर लगातार नजर रखना.
सरकार ने यह भी साफ किया है कि जो कामगार खतरनाक या जोखिम भरे काम करते हैं जैसे केमिकल, जहरीले पदार्थ या भारी मशीनों के साथ काम उनका हेल्थ चेकअप उम्र की परवाह किए बिना अनिवार्य होगा. इससे कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों को मजबूती मिलेगी.
इसके साथ ही कामगारों के हेल्थ रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से रखा जाएगा और समय-समय पर उनकी निगरानी की जाएगी, ताकि लंबी अवधि में उनकी सेहत बेहतर बनी रहे.
सरकार का कहना है कि यह पहल प्रधानमंत्री के श्रमेव जयते विजन को मजबूत करेगी, जिसमें कामगारों के सम्मान और सुरक्षा पर जोर दिया गया है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



