Road Accident: बलिया के ओरछेत्र कलाकारों के साथ बिहार के छपरा में भीषण हादसा हो गया. प्रोग्राम में परफॉरमेंस देकर लौट रहे कलाकर को ने रौंद दिया. इस हादसे में चार कलाकारों की मौके पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे. तभी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. जब तक वे संभल पाते पीछे से आए ट्रक ने उन्हें रौंद दिए.
छपरा में बलिया के चार ऑर्केस्ट्रा कलाकारों की सड़क हादसे में मौत
बलिया. बलिया के मुस्कान आर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ बिहार के छपरा में भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसा बिहार के छपरा शहर से सटे डॉ पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र पिपरा के आर्केस्ट्रा में काम करने वाली टीम को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. पिकअप में सवार लोग जब तक संभल पाते पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. इस हादसे में दो महिला कलाकारों समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हैं.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि यह घटना बिहार मैं हुई है. सभी मृतक बलिया के नरही थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. सभी आर्केस्ट्रा कलाकार अपना प्रोग्राम देकर बिहार से बलिया लौट रहे थे. उसी समय यह भीषण हादसा हो गया. हम वहां के स्थानीय पुलिस और आधिकारिक के संपर्क में है. परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



