Image Slider

Last Updated:

Thalapathy Vijay 10th Marksheet: तमिलनाडु के अगले संभावित मुख्यमंत्री थलापति विजय की 10वीं की मार्कशीट वायरल हो रही है. 10वीं में 65% अंक हासिल करने वाले विजय ने साबित किया कि जिंदगी में सफल होने के लिए किताबी टॉपर होना जरूरी नहीं. जानिए गणित में एवरेज लेकिन तमिल में अव्वल रहे थलापति विजय के सियासी सफर और शैक्षणिक रिकॉर्ड की डिटेल्स.

तमिल में 155, गणित में 95, थलापति विजय को 10वीं में मिले थे कुल कितने मार्क्स?Zoom

Thalapathy Vijay 10th Marksheet: थलापति विजय फिल्मों के साथ ही राजनीति के भी सुपरस्टार बन गए हैं (फोटो सोर्स: Instagram/Prime Video)

नई दिल्ली (Thalapathy Vijay 10th Marksheet). तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज है- जोसेफ विजय चंद्रशेखर, जिन्हें दुनिया थलापति विजय के नाम से जानती है. उनकी पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) ने विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. थलापति विजय मुख्यमंत्री की कुर्सी के बेहद करीब हैं. इस सियासी हलचल के बीच, सोशल मीडिया पर थलापति विजय की 10वीं की मार्कशीट जमकर वायरल हो रही है.

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, करोड़ों दिलों पर राज करने वाले और राजनीति के बड़े खिलाड़ी बनने जा रहे थलापति विजय स्कूल में औसत छात्र थे. थलापति विजय ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 65% अंक हासिल किए थे. चेन्नई के विरुगामबक्कम के एक लोकप्रिय मैट्रिकुलेशन स्कूल से पढ़ाई करने वाले थलापति विजय का 10वीं रिजल्ट उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सोचते हैं कि कम नंबर आने से जिंदगी के रास्ते बंद हो जाते हैं. विजय की मार्कशीट साबित करती है कि औसत छात्र भी अपनी मेहनत से सफल हो सकता है.

गणित में कम, लेकिन भाषा में थे नंबर वन

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, थलापति विजय को अपनी मातृभाषा तमिल से शुरू से ही गहरा लगाव था. 1100 अंकों की कुल परीक्षा में विजय ने 711 अंक हासिल किए थे. उन्होंने तमिल भाषा के पेपर में 200 में से 155 अंक हासिल कर टॉप किया था. हालांकि, गणित ने उन्हें थोड़ा परेशान किया, जिसमें उन्हें 200 में से केवल 95 अंक मिले. अन्य विषयों में उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा- अंग्रेजी में 133, विज्ञान में 206 (300 में से) और सामाजिक विज्ञान में 122 अंक रहे.

चेन्नई की गलियों से पहुंचे लोयोला कॉलेज

थलापति विजय की शुरुआती शिक्षा चेन्नई के कोडमबक्कम स्थित फातिमा स्कूल से शुरू हुई, जिसके बाद वे विरुगामबक्कम के बाललोक स्कूल चले गए. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद विजुअल कम्युनिकेशन की डिग्री के लिए चेन्नई के जाने-माने लोयोला कॉलेज में दाखिला लिया. सिनेमा के प्रति उनके जुनून ने उन्हें पढ़ाई के बीच में ही कैमरे के सामने ला खड़ा किया. फिर वहीं से शुरू हुआ एक सुपरस्टार का सफर, जो आज संभावित मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है. थलापति विजय कॉलेज ड्रॉपआउट हैं.

टीवीके नेता थलापति विजय ने दिखा दिया कि किसी का भविष्य केवल मार्कशीट पर लिखे अंकों से तय नहीं होता. 2026 के चुनावी नतीजों ने साबित कर दिया कि जनता को किताबी डिग्री से ज्यादा नेता के विजन और ईमानदारी पर भरोसा है.

नोट: यह खबर वायरल रिपोर्ट्स के आधार पर है. फिलहाल थलापति विजय की 10वीं मार्कशीट की फोटो सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub EditorDeepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||