Image Slider

-दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीते कई प्रतिष्ठित पुरस्कार
– ‘शाइनिंग स्टार’ और  ‘प्रॉडिजी’ अवॉर्ड जीतकर विद्यार्थियों ने बढ़ाया गाजियाबाद का मान
-मानसिक गणित बच्चों के आत्मविश्वास की नई पहचान: दिव्या गोयल

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। वेव सिटी स्थित दिव्या अबेकस क्लासेस के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अबेकस एवं वैदिक मैथ्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद का नाम गौरवान्वित किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बीच दिव्या अबेकस क्लासेस के बच्चों ने अपनी असाधारण गणितीय क्षमता और मानसिक गणना कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अरिस्टो किड्स द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना, मानसिक गणना की गति विकसित करना तथा तार्किक सोच और एकाग्रता को मजबूत बनाना था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को अबेकस और वैदिक गणित के माध्यम से तेज गणना, स्मरण शक्ति और विश्लेषण क्षमता का प्रदर्शन करना था। दिव्या अबेकस क्लासेस के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम किए।

‘शाइनिंग स्टार’ अवॉर्ड प्रत्यूष गुप्ता और आद्विक गोयल को प्रदान किया गया, जिन्होंने अपनी तेज मानसिक गणना और सटीक उत्तरों से निर्णायकों को प्रभावित किया। वहीं  ‘प्रॉडिजी’ श्रेणी में अद्विता चंद्राकर, अव्यांश सिंह, प्रत्यक्ष रावत, सऊद शाह एवं विराज सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने न केवल संस्थान बल्कि पूरे वेव सिटी क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का आत्मविश्वास, मंच प्रस्तुति और गणितीय समझ देखने योग्य रही। अभिभावकों ने भी बच्चों की मेहनत और प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। संस्थान की संचालिका दिव्या गोयल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अबेकस और वैदिक गणित बच्चों की बौद्धिक क्षमता को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास से बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति और निर्णय क्षमता में उल्लेखनीय सुधार आता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी पढ़ाई और व्यक्तित्व विकास पर भी दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रदान किए गए। यह उपलब्धि गाजियाबाद के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित हुई है और आने वाले समय में शहर की नई पीढ़ी को शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए उत्साहित करेगी। दिव्या अबेकस क्लासेस की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और सकारात्मक वातावरण मिलने पर छोटे विद्यार्थी भी राष्ट्रीय मंच पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||