Last Updated:
ICC T20I rankings: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में अपने पहले स्थान को बरकार रखा है. भारत ने आईपीएल से पहले आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी. सिर्फ इतना ही नहीं, टीम इंडिया टी20 विश्व कप को रिटेन करने वाली दुनिया की पहली टीम भी बनी हैं.
टीम इंडिया रैंकिंग में पहले नंबर पर बरकार
आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘नवीनतम रैंकिंग में मई 2025 के बाद खेले गए सभी मुकाबलों को शत प्रतिशत और उससे पिछले दो वर्षों के मुकाबलों को 50 प्रतिशत भार दिया गया है.’’ आईसीसी ने कहा, ‘‘275 अंक के साथ शीर्ष पर काबिज भारत की इंग्लैंड (262 अंक) पर बढ़त एक अंक कम हुई है जबकि ऑस्ट्रेलिया 258 अंक के साथ तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के और करीब आ गया है.’’
टॉप-5 में बनी हुई है इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम
दो बार के विजेता इंग्लैंड के 262 जबकि एक बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के 258 अंक हैं. आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष सात टीम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. न्यूजीलैंड (247), दक्षिण अफ्रीका (244), पाकिस्तान (240) और वेस्टइंडीज (233) अपने-अपने स्थानों पर बरकरार हैं. हालांकि श्रीलंका (221) को छह रेटिंग अंक का नुकसान हुआ है जिससे वह नौवें स्थान पर खिसक गया है. वहीं बांग्लादेश (225) एक स्थान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गया है. अफगानिस्तान (220) 10वें स्थान पर है और श्रीलंका तथा उसके बीच का अंतर बहुत कम है. जिम्बाब्वे और आयरलैंड क्रमशः 11वें और 12वें स्थान पर हैं.
आईसीसी ने कहा, ‘‘उत्तरी अमेरिका में क्रिकेट की उभरती हुई शक्ति अमेरिका ने छह अंक हासिल करते हुए दो स्थान की छलांग लगाई है. वह 13वें स्थान पर पहुंच गया है और उसने नीदरलैंड (14वें) तथा स्कॉटलैंड (15वें) को पीछे छोड़ दिया है.’’ आईसीसी ने कहा, ‘‘नामीबिया 16वें स्थान पर बरकरार है जबकि नेपाल (17वें) और ओमान (19वें) को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है. उन्होंने क्रमशः यूएई(18वें) और कनाडा (20वें) को पीछे छोड़ा.’’
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



