Last Updated:
PM Modi on UAE Attack: ईरान ने यूएई के फुजैरा में अटैक किया. इस अटैक में तीन भारतीय घायल हो गए. इस पर अब भारत अब गुस्से में है. PM मोदी ने ईरानी हमले की कड़ी निंदा की और खबरदार किया. पीएम मोदी ने साफ-साफ कहा कि आम लोगों पर वार अस्वीकार्य है. उन्होंने भारत के यूएई के साथ खड़े रहने की बात कही.
UAE पर हमले की पीएम मोदी ने की कड़े शब्दों में भर्त्सना.
PM Modi on Iran UAE Attack: पश्चिम एशिया में कुछ दिनों से शांति थी. अचानक ईरान ने यूएई के फुजैरा में अटैक कर खलबली मचा दी. इस अटैक का असर अब भारत में भी दिख रहा है. भारत ने यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा में हुए अटैक की कड़ी निंदा की है. इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने तो ईरान को खबरदार कर दिया है. PM मोदी ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि यूएई पर हमला कर हमें कुरेदने की हिमाकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आम लोगों को निशाना बनाए किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं. इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने इस हमले को अस्वीकार्य बता था. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे मामलों का हल संवाद और कूटनीति से होना चाहिए. दरअसल, यूएई के फुजैरा में हुए ईरानी हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए थे. इससे भारत गुस्से में है.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



