Last Updated:
मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की. निकोलस पूरन जिस तरह से गेंदबाजों की पिटाई कर रहे थे उससे स्कोर 250 पार जाने की उम्मीद थी. कॉर्बिन बॉश ने पांच गेंद में पूरन और मिचेल मार्श का विकेट लेकर पासा पलट दिया.
कॉर्बिन बॉश ने लखनऊ के खिलाफ एक ओवर में बदल दिया मैच का रुख
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 229 रन लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की. ये स्कोर और भी बड़ा हो सकता था लेकिन एक ओवर ने लखनऊ की रन गति पर ब्रेक लगा दिया. मुंबई देख रही थी कि सुपर जायंट्स ऐसा स्कोर बना रही है, जिसका पीछा करना मुश्किल हो सकता था. आठ ओवर के बाद एलएसजी का स्कोर 123/1 था. निकोलस पूरन 20 गेंद में 63 रन बनाकर खेल रहे थे और मिचेल मार्श 24 गेंद में 44 रन पर सेट थे. कॉर्बिन बॉश ने पांच गेंद में इस पारी का रुख बदल दिया.
आईपीएल में 4 मई को खेले गए मुकाबले में जीत मुंबई और लखनऊ दोनों के लिए जरूरी थी. दोनों ही टीम अंक तालिका में आखिरी दो पायदान पर मौजूद है. प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग धुंधली हो चुकी है. ऐसे में जब मुंबई के हाथ से मैच निकलता जा रहा था जब कॉर्बिन बॉश ने आकर मैच का पासा पलट दिया. उन्होंने पूरन को 8.1 ओवर में और मार्श को 8.5 ओवर में आउट किया. एलएसजी का स्कोर 123/1 से 125/3 हो गया.
Bouncing back like a BOSCH! 😎
🎥 #MI get rid of Nicholas Pooran & Mitchell Marsh in 1️⃣ over ☝️
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



