UP News: बरेली में पानी तबकी हादसे पर योगी सरकार ने सख्त एक्शन लिया है. जल मिशन से जुड़े दो इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि एक जेई को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा निर्माणदायी संस्था एनसीसी के खिलाफ एफआईआर व ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई भी कई गई है.
बरेली पानी टंकी हादसे पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन
दरअसल, सोमवार शाम पांच के करीब बरेली के आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरदारनगर में बना ओवरहेड टैंक भरभराकर गिर गया. डेढ़ साल पहले 3.62 करोड़ रुपये की लागत से 60 फीट ऊंचा ओवरहेड टैंक बना था. इस हासे में वहां ताश पत्ते खेल रहे गांव के डोरीलाल (32), अर्जुन (30), वीरपाल (48), रविंद्र (50), नन्कू उर्फ वेदपाल (45) मलबे में दबकर घायल हो गए. पानी की टंकी गिरने के बाद विभाग में भ्रष्टाचार की पोल भी खुल गई. जिसके बाद योगी सरकार ने एक्शन लेते हुए दो इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया, जबकि एक जेई को सस्पेंड कर दिया गया. इसके अलावा निर्माणदायी संस्था एनसीसी के खिलाफ FIR और ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है.
डेढ़ साल पहले बनी थी टंकी
तीन साल पहले सरदारनगर में पुरानी पानी की टंकी खराब होने के बाद डेढ़ साल पहले यह टंकी बनकर तैयार हुई थी. ग्रामीणों को इसी टंकी से पानी की सप्लाई होती थी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे के करीब पानी की टंकी का पिलर धंस गया और भरभराकर गिर पड़ा. जिस वक्त यह हादसा हुआ टंकी में पानी भरा हुआ था. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



