पुलिस ने चार सीसीटीवी फुटेज को भी सबूत के तौर पर शामिल किया है. पहले फुटेज में लैंबर्गिनी कार के साथ दो दूसरी कारें वीआईपी रोड पर आगे-पीछे आती हुई नजर आ रही हैं. जबकि दूसरे फुटेज में हादसे के बाद लैंबर्गिनी कार के पास बीएमडब्ल्यू कार पहुंचती नजर आ रही है.
10 करोड़ की इतालवी लग्जरी स्पोर्ट्स कार लैंबॉर्गिनी चला रहा था शिवम मिश्रा.
180 पन्नों की चार्जशीट में 10 गवाह
इसके बाद उसमें सवार बाउंसरों ने लैंबोर्गिनी का शीशा तोड़कर शिवम को घायल अवस्था में बाहर निकाला. घटना के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर घायल चमनगंज के रहने वाले तौफीक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. मामले में कानपुर की ग्वालटोली पुलिस ने 180 पन्नों की चार्जशीट लगा दी है. पुलिस की चार्जशीट में गवाहों के नाम में तौफीक, बुलेट सवार सोनू त्रिपाठी, उसके ममेरे भाई विशाल, घटनास्थल पर मौजूद तीन दुकानदार और शिवम मिश्रा के चार बाउंसर शामिल है.
चार सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर
इसके अलावा पुलिस ने चार सीसीटीवी फुटेज को भी सबूत के तौर पर शामिल किया है. पहले फुटेज में लैंबर्गिनी कार के साथ दो दूसरी कारें वीआईपी रोड पर आगे-पीछे आती हुई नजर आ रही हैं. जबकि दूसरे फुटेज में हादसे के बाद लैंबर्गिनी कार के पास बीएमडब्ल्यू कार पहुंचती नजर आ रही है. तीसरे फुटेज में बाउंसर लैंबोर्गिनी कार का शीशा तोड़कर शिवम मिश्रा को बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं चौथे फुटेज में बाउंसर शिवम को कंधे पर उठाकर बीएमडब्ल्यू कार तक ले जाते हुए नजर आ रहे हैं.
पुलिस ने शिवम को क्यों किया गिरफ्तार
हादसे के बाद शिवम के ड्राइवर मोहन लाल ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी दी. इसपर पुलिस ने रिपोर्ट दी कि ड्राइवर नहीं बल्कि शिवम कार चला रहा था. चार्जशीट में भी पुलिस ने यही तथ्य शामिल किया है. ग्वालटोली पुलिस के मुताबिक 12 फरवरी को शिवम मिश्रा दिल्ली भागने की फिराक में था. इसके लिए सुबह 8 बजे एंबुलेंस बुलाई गई. 6 बंगलियां चौराहा पर पुलिस ने सादी वर्दी में नाकेबंदी की. शहर से बाहर के एक प्राइवेट अस्पताल की एंबुलेंस सुबह 8 बजे केशव वाटिका स्थित तंबाकू कारोबारी के घर पहुंची. शिवम एंबुलेंस में बैठकर बाहर निकला और पुलिस ने उसे रोक लिया.चूंकि वह भागने के फिराक में था, इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



