Image Slider

होमताजा खबरदेशबंगाल चुनाव नतीजे: 7% वोट शेयर के जंप ने बीजेपी को बनाया ‘किंग’, संकट में दीदी

Last Updated:

Bengal Vote Share Comparison 2021 vs 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य में बीजेपी के बढ़ते फुटप्रिंट की तस्वीर साफ की है. जहां 2021 में ममता बनर्जी की टीएमसी ने 48 प्रतिशत वोट शेयर के साथ प्रचंड जीत दर्ज की थी, वहीं इस बार बीजेपी बढ़त बनाती दिख रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर लगभग 44.93 प्रतिशत हो गया है, जबकि टीएमसी 41.02 प्रतिशत पर सिमटती नजर आ रही है.

बंगाल चुनाव नतीजे: 7% वोट शेयर के जंप ने बीजेपी को बनाया 'किंग', संकट में दीदीZoom

पश्चिम बंगाल में वोट शेयर की तुलना, 2021 और अब. (Photo : Generative AI)

Bengal Vote Share: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बेहद ऐतिहासिक साबित हो रहा है. साल 2021 के विधानसभा चुनाव में जिस टीएमसी ने ‘खेला होबे’ के नारे के साथ 213 से ज्यादा सीटें जीती थीं, 2026 के नतीजों ने उस समीकरण को पूरी तरह बदल दिया है. चुनाव आयोग के ताजा रुझानों और आंकड़ों को देखें तो इस बार बंगाल की जनता ने बदलाव की ओर इशारा किया है. 2021 में बीजेपी 38 प्रतिशत वोट शेयर पर रुकी थी, लेकिन इस बार वह सत्ता की दहलीज को पार करती दिख रही है. टीएमसी के कई मजबूत किलों में बीजेपी ने सेंध लगा दी है. आइए, समझें कि 2021 और 2026 के बीच वोट शेयर का गणित कैसे बदला.

2021 के मुकाबले बीजेपी के वोट शेयर में कितनी उछाल आई?

साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 38.1 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था. उस समय पार्टी को 77 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. हालांकि, 2026 के ताजा रुझानों में बीजेपी का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ा है. चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी का वोट शेयर अब बढ़कर 44.93 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है. यह लगभग 7 प्रतिशत की सीधी बढ़ोतरी है, जो सीटों के मामले में बीजेपी को 190 के आंकड़े के पार ले जा रही है.

क्या टीएमसी का वोट बैंक खिसककर दूसरे पाले में चला गया?

ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के लिए ये आंकड़े चिंताजनक हो सकते हैं. 2021 में टीएमसी को करीब 47.9 प्रतिशत वोट मिले थे, जो उनके अब तक के सबसे अच्छे प्रदर्शनों में से एक था. लेकिन 2026 के इलेक्शन में टीएमसी का वोट शेयर घटकर 41.02 प्रतिशत पर आ गया है. इसका मतलब है कि पार्टी को करीब 6.8 प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ है. यही वजह है कि पार्टी रुझानों में 100 सीटों के नीचे संघर्ष करती दिख रही है.

कांग्रेस और लेफ्ट का बंगाल में क्या हाल रहा?

2021 में कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन पूरी तरह साफ हो गया था और उन्हें एक भी सीट नहीं मिली थी. 2026 में भी उनकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वोट शेयर 3.20 प्रतिशत और सीपीआई(एम) का 4.21 प्रतिशत के आसपास बना हुआ है. अन्य पार्टियों में एजेयूपी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे संकेत मिलता है कि बंगाल अब पूरी तरह से दो ध्रुवीय राजनीति के केंद्र में है.

About the Author

authorimg

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति और भारत के आंतरिक घ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||