Image Slider

Last Updated:

मुकेश खन्ना ने हाल ही में ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हैं. 67 की उम्र में वह शादी के लिए तैयार हैं. ये खुलासा खुद मुकेश ने किया है. लेकिन इतने सालों तक उन्होंने किसी से शादी क्यों नहीं की. उनका कहना है कि इश्क लड़ाने से कोई मर्द नहीं बन जाता. शादियों ऊपर से तय होती हैं.

नई दिल्ली. मुकेश खन्ना इडंस्ट्री में अपने बेबाक बयानों के चलते जाने जाते हैं. लेकिन इस बार जो उन्होंने कहा वो हैरान करने वाला है. 67 साल बाद उन्होंने खुलासा किया है कि वह अब तक कुंवारे क्यों थे. उन्होंने शादी, प्यार और रिश्तों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है.

शक्तिमान का किरदार निभाकर मुकेश खन्ना को घर-घर पहचान मिली थी. इसके अलावा महाभारत में भीष्म पितामह के रोल में तो उन्होंने इतिहास ही रच दिया था. लेकिन इतने सालों तक उन्होंने शादी नहीं कि.

मुकेश का कहना है कि वह शादी में पूरा विश्वास रखते हैं, लेकिन मानते हैं कि शादी तभी होती है, जब किस्मत में लिखा हो. अपने बेबाक बयानों के चलते हमेशा चर्चा में रहने वाले शक्तिमान ने ये भी कहा कि इश्क लड़ाने से कोई मर्द नहीं बनता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

महाभारत में भीष्म पितामह जैसे किरदार निभाकर उन्होंने खास पहचान बनाई थी. अब सालों बाद उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर ऐसा बयान दिया है. उन्होंने ये भी बताया है कि आखिर उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की.

फिल्मी चर्चा संग बातचीत में मुकेश ने कहा कि ऐसा नहीं जो शादी नहीं करता वो शादी की अहमियत नहीं समझता. लेकिन मेरे साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है. मैं शादी में विश्वास रखता हूं. लेकिन पत्नी कोई यूं ही नहीं मिल जाती. ये सब किस्मत का खेल है.

जो मेरे लिए बनी है, वो कहीं न कहीं जरूर होंगी. सही वक्त आएगा वो मुझे मिलेगी और तब शादी भी हो जाएगी. उम्र को मैं माएने नहीं देता. लेकिन आजकल लोग अफेयर को मर्दानगी समझते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है, इश्क लड़ाने से आदमी मर्द नहीं बन जाता.

जहां समाज हमेशा औरतों से पतिव्रता होने की उम्मीद करता है, वहीं मर्दों के लिए ऐसा कुछ नहीं है. अगर महिला के लिए ये है तो मर्द के लिए भी पत्नीव्रता होना जरूरी है. कितने ऐसे लोग हैं, जो शादीशुदा है और पत्नी को धोखा देते हैं. दस अफेयर करके कोई मर्द नहीं बनता. 

मुकेश खन्ना ने अपने बयान में ये भी साफ किया है कि वह महिलाओं के खिलाफ नहीं, बल्कि उनका सम्मान करते हैं. साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि 67 साल की उम्र में भी वह शादी के लिए तैयार हैं. वह अपनी किस्मत में लिखे वक्त का इंतजार कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||