Image Slider

Last Updated:

Shahjahanpur Latest News: यूपी के शाहजहांपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां विदाई होकर दुल्हन जब घर आई तो एंट्री से पहले 2 लोगों को जेल हो गई और अन्य लोगों को पुलिस खोज रही है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

विदा होकर घर आई दुल्हन, एंट्री से पहले ससुराल के 2 लोग पहुंचे जेलZoom

ज्योति यादव डिप्टी एसपी तिलहर.

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में न्यूज़ 18 की खबर का एक बार फिर से बड़ा असर हुआ है. जहां दरवाजे पर पहुंची नई नवेली दुल्हन के स्वागत में हर्ष फायरिंग कर दी गई सलामी के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि बाकी की तलाश अभी जारी है. पुलिस ने फायरिंग कर सलामी देने वालों की 2 लाइसेंसी रायफल भी बरामद कर ली है. वहीं जब पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वालों को गिरफ्तार किया तो दोनों हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगते नजर आए. यह देख दूल्हा भी टेंशन में आ गया.

खास बात यह भी है कि हर्ष फायरिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार लाइसेंसी हथियारों से हर्ष फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है. लेकिन कार्रवाई हमेशा ही फाइलों में दब कर रह जाती है. सलामी देने वालों ने आत्मरक्षा के लिए इन लाइसेंसी हथियारों को सरकार से हासिल किया है. लेकिन सरकार को ठेंगा दिखाते हुए आज यह उन्ही लाइसेंसी हथियारों से सलामी दे रहे हैं.

पूरा मामला थाना खुदागंज के बखौरा गांव का है. जहां दूल्हे राजा बारात के अगले दिन दुल्हन को लेकर दरवाजे पर पहुंचे हैं. बदायूं जिला के रहने वाले दूल्हे राजा के दो रिश्तेदार हरि सिंह और सत्येंद्र सिंह भी गांव पहुंचे हुए थे. जैसे ही दूल्हे राजा दुल्हन को लेकर अपने दरवाजे पर पहुंचे तो लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग कर दुल्हन को सलामी दी गई. मौके पर महिलाओं की भारी भीड़ थी लेकिन फायरिंग करने वालों ने सांस नहीं ली और 25 सेकंड में ताबड़तोड़ 25 राउंड फायरिंग की. वह यह भूल गए थे कि उनके इर्द-गिर्द महिलाएं और बच्चे भी मौजूद हैं कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

क्योंकि शाहजहांपुर जिला में हर्ष फायरिंग आम बात है तो हर्ष फायरिंग से अब तक कई घटनाएं भी हो चुकी हैं. किसी ने दुल्हन को फायरिंग कर सलामी देने का वीडियो बना लिया और उसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल कर दिया. वहीं दुल्हन को सलामी देने की इस खबर को जब न्यूज़ 18 की टीम ने प्रमुखता से दिखाया तो शाहजहांपुर पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने हरि सिंह सत्येंद्र सिंह और सुधीर कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आनन-फानन में हरि सिंह और सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उनकी लाइसेंसी रायफले भी बरामद कर ली है.

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हर्ष फायरिंग की इस वारदात में शामिल बाकी लोगों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. खास बात यह है कि जिस वक्त पुलिस ने हरि सिंह और सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार किया वह हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए गिड़गिड़ाते नजर आए. फिलहाल शाहजहांपुर के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की साफ चेतावनी है कि अगर कहीं भी हर्ष फायरिंग की सूचना मिलेगी बेहद कठोर कार्रवाई की जाएगी बख्शा नहीं जाएगा. खास बात यह भी है कि इससे पहले भी लाइसेंसी हथियारों से हर्ष फायरिंग की जा चुकी है लेकिन कार्रवाई हमेशा फाइलों तक ही सीमित होकर रह गई. तो अब देखना यह है कि पुलिस और शाहजहांपुर जिला प्रशासन इनके लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस से निरस्त करता है या फिर यह कार्रवाई भी फाइलों तक ही सिमट कर रह जाएगी.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||