कनिका मान टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं. उन्होंने सीरियल ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से पहचान हासिल की थी. एक्ट्रेस को नागिन में भी देखा गया. टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. हालिया इंटरव्यू में कनिका ने खुलासा किया कि बचपन में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसने उन्हें हिला कर रख दिया था.
नई दिल्ली. कनिका मान ने हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बताया. वो कहती हैं कि वो एक रूढ़िवादी परिवार से आती हैं और उन्होंने परिवार के छिपकर एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialkanikamann)
कनिका ने साथ ही अपनी जिंदगी का वो किस्सा शेयर किया जिसने उन्हें अंदर तक हिला कर रख दिया था. वो कहती हैं कि बचपन में उनके कजिन भाई ने घटिया हरकत की थी. वो अपने ही घर में सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम officialkanikamann)
एक्ट्रेस कहती हैं कि उनका चचेरा भाई उनके साथ गंदी हरकत करता था और वो डर से किसी से ये बात शेयर भी नहीं कर पाती थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें डर था कि उनका परिवार उनपर पाबंदियां लगा देगा और उन्हें ही डांटा-फटकारा जाएगा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialkanikamann)
Add News18 as
Preferred Source on Google
कनिका ने बताया कि उस वक्त वो बहुत छोटी थीं और उन्हें प्रेग्नेंसी के बारे में कुछ पता नहीं था. उन्हें डर था कि वो कहीं प्रेग्नेंट न हो जाएं. छोटी सी उम्र में उनके जहन पर चचेरे भाई की घटिया हरकतों का इतना गहरा असर पड़ा था कि वो अबॉर्शन कराने की कोशिशों में जुट गई थीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम officialkanikamann)
उन्होंने अपने घर में लोगों को कहते सुना था कि पपीता खाने से अबॉर्शन होता है. इस वजह से उन्होंने बिना किसी को कुछ बताए, बिना किसी के कुछ कहे पपीता खान शुरू कर दिया था ताकि वो प्रेग्नेंट न हों. इस घटना ने उनके बचपन की नींव हिला कर रख दी थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialkanikamann)
कनिका उस वक्त सिर्फ चौथी क्लास में थीं. वो अपने पेरेंट्स को इस बारे में कुछ नहीं बताना चाहती थीं. वो डरी हुई थीं कि कहीं उनपर ही दोष न लगा दिया जाए. कहीं उन्हें ही घर में बंद न कर दिया जाए. वो कहती हैं कि कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने परिवार के साथ ये वाकया शेयर किया. इस घटना ने उन्हें तोड़कर रख दिया था, लेकिन अब वो इससे उबरने में सफल रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialkanikamann)
एक्ट्रेस कहती हैं कि वो रूढ़िवादी परिवार से आती हैं और उनका परिवार कभी नहीं चाहता था कि वो शोबिज के बिजनेस में आएं. एक्ट्रेस ने परिवार से छिपकर काम शुरू किया था. कई साल तक परिवार को भनक तक नहीं लगने दी थी कि वो ग्लैमर इंडस्ट्री में हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialkanikamann)
कनिका को नागिन से जबरदस्त पहचान मिली. उन्हें सीरियल गुड्डन तुमसे न हो पाएगा में लीड रोल में देखा गया था. एक्ट्रेस के काम को दर्शकों ने काफी सराहा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialkanikamann)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

