Image Slider

Accused of threatening to kill on complaint of fraud



गाजियाबाद। 55 लाख का फ्रॉड करने की शिकायत पुलिस आयुक्त से करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूर्व के मामले में भी जांच जारी है। मामला कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर का है। ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने उनके साथ 55 लाख रुपये का फ्रॉड किया था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस आयुक्त को दी थी। मामले में एसीपी कविनगर की ओर से जांच की जा रही है। उनका आरोप है कि 23 अप्रैल को रात करीब नौ बजे उन्हें विजय तिवारी ने फोन पर पूर्व में की शिकायत को लेकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि विजय तिवारी जेडआरएस कंपनी में एमडी के पद पर है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||