Image Slider

Last Updated:

फिरोजाबाद के अटल पार्क में तैयार भूल भुलैया को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. वही टिकट चेक करने वाले आजाद भाई ने लोकल 18 को बताया कि शहर में पहले लोगों को पार्क का मजा मिल रहा था, लेकिन अब उन्हें ऑप्टिकल इल्यूजन का भी आनंद मिलेगा. सरकारी ट्रॉमा सेंटर के सामने स्थित अटल पार्क में इस भूल भुलैया को बनाया गया है.यहां लोगों को जंगली जानवर जैसे भालू,चीता आदि देखने को मिलेंगे.पार्क में अन्य चीजों के साथ साथ भूल भुलैया का भी आनंद मिलेगा.

फिरोजाबादः फिरोजाबाद में रहने वाले लोगों को अब भूल भुलैया देखने के लिए कही दूर नहीं जाना होगा.नगर निगम और विकास प्राधिकरण द्वारा फिरोजाबाद के एक पार्क में भूल भुलैया तैयार की गई है.जिसमें लोगों को कम रेट में जंगली जानवरों के साथ भूल भुलैया देखने का आनंद मिलेगा.वही फिरोजाबाद में पहली बार इस तरह की भूल भुलैया तैयार की गई है.यहां लोगों को पार्क में घूमने के साथ ऑप्टिकल इल्यूजन का भी मजा मिलेगा.

जंगली जानवरों के साथ मिलेगा भूल भुलैया का आनंद, पार्क में बनकर तैयार हुई ऑप्टिकल इल्यूजन

फिरोजाबाद के अटल पार्क में तैयार भूल भुलैया को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. वही टिकट चेक करने वाले आजाद भाई ने लोकल 18 को बताया कि शहर में पहले लोगों को पार्क का मजा मिल रहा था, लेकिन अब उन्हें ऑप्टिकल इल्यूजन का भी आनंद मिलेगा. सरकारी ट्रॉमा सेंटर के सामने स्थित अटल पार्क में इस भूल भुलैया को बनाया गया है.यहां लोगों को जंगली जानवर जैसे भालू,चीता आदि देखने को मिलेंगे.पार्क में अन्य चीजों के साथ साथ भूल भुलैया का भी आनंद मिलेगा. इसमें लोगों के लिए कांच के सेल्फी पॉइंट और लाइट भी तैयार की गई है. वही उन्होंने बताया कि लोगों को अब भूल भुलैया देखने के लिए शहर से बाहर लखनऊ आदि जगह नहीं जाना पड़ेगा.

30 रुपए में मिलेगा ऑप्टिकल इल्यूजन 

भूल भुलैया देखने आए युवा मोहम्मद कैफ ने बताया कि फिरोजाबाद के लिए ये बहुत खुशी की बात है कि यहां लोगों के लिए एक नई भूल भुलैया तैयार की गई है.फिरोजाबाद में पहली बार इस तरह की चीजें देखने को मिल रही है जो दूसरे और बड़े शहरों में देखने को मिलती थीं.वही इस ऑप्टिकल इल्यूजन को देखने के लिए सिर्फ 30 रूपये का टिकट खरीदना होगा. इसे देखने के लिए रोजाना सुबह से शाम तक सैकड़ों लोग आते हैं और सेल्फी खींचते हैं.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||