Bengal Chunav Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में चुनावी रंजिश और हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर कथित चुनावी धांधली के बाद चुनाव आयोग के आदेश के बाद दोबारा वोट डाले जा रहे हैं. इसके दौरान टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़पों की खबर आई. सुबह शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई वोटिंग जल्द ही अराजकता में बदल गई. इसी बीच, जिले के फाल्टा इलाके में स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया. एक महिला ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘तृणमूल के इसराफिल चौकीदार ने हमें धमकी दी है कि अगर वे लोग जीते, तो हमारे घर जला देंगे और खून-खराबा करेंगे.’ एक अन्य महिला, जिसने खुद टीएमसी को वोट देने का दावा किया, उसने भी पार्टी नेता द्वारा हमले की शिकायत करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और महिलाओं के लिए सुरक्षा की मांग की है.
चुनाव आयोग के पुनर्मतदान के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है, लेकिन साथ ही अधिक बूथों पर पुनर्मतदान की मांग भी उठाई है. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह कदम स्वागत योग्य है, लेकिन डायमंड हार्बर और फाल्टा क्षेत्र के कई अन्य बूथों पर भी दोबारा मतदान होना चाहिए था. वहीं, भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर गड़बड़ी की कोशिशें हुई थीं, जिसके चलते पुनर्मतदान की नौबत आई. दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इन घटनाओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है. राज्य मंत्री शशि पांजा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जानबूझकर मतदान के दिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश की ताकि बड़े पैमाने पर पुनर्मतदान हो और राज्य की छवि खराब की जा सके. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने उकसावे के बावजूद संयम बरता.
इसी बीच, TMC ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है. शशि पांजा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि कई स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV कैमरों में रुक-रुक कर खराबी आ रही है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति EVM और VVPAT मशीनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है और इससे चुनाव प्रक्रिया में जनता का भरोसा कमजोर हो सकता है. पांजा ने सभी प्रभावित स्थानों की विस्तृत रिपोर्ट, पूरी निगरानी फुटेज और रियल-टाइम मॉनिटरिंग बहाल करने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी. हालांकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह का विवाद नहीं है.
Bengal Chunav Results 2026 LIVE: दोबारा वोटिंग में जमकर पड़े मत, मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर कितने प्रतिशत पड़े वोट?
Bengal Chunav Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में हिंसक घटनाओं के बाद आज दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से दोबारा वोटिंग हुई. चुनाव आयोग के अनुसार, मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा. शाम 5 बजे तक मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 86.11 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला. वहीं, डायमंड हार्बर विधानसभा सीट पर 87.60% बंपर वोटिंग दर्ज की गई है.
Bengal Chunav Results 2026 LIVE: क्या चुनाव आयोग भाजपा का कोई अग्रिम संगठन बन गया है?- कांग्रेस
Bengal Chunav Results 2026 LIVE: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी शनिवार को पश्चिम-बंगाल विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘अनियमितताएं सिर्फ 2-4 जगहों पर नहीं पूरे बंगाल में हुई हैं. बंगाल और असम में जिस तरह का चुनाव हुआ है वह लोकतंत्र पर कलंक है. बंगाल में ढाई लाख सेंट्रल फोर्स आपने लगाई है. आपने वह तमाम अधिकारी जो भाजपा के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं, उन्हें तैनात किया है. मतगणना में भी चुनाव आयोग उन्हीं लोगों को तैनात कर रहा है जो भाजपा के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं. क्या चुनाव आयोग भाजपा का कोई अग्रिम संगठन बन गया है? भाजपा किसी भी तरह से वहां सरकार बनाना चाहती है और अगर बंगाल में भाजपा आई तो मेरा मानना है कि देश का लोकतंत्र खत्म हो गया है.’ फाल्टा में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, ‘अगर टीएमसी के लोग इस तरह का काम कर रहे हैं तो चुनाव आयोग, पैरामिलिट्री फोर्स क्या कर रहे हैं? बंगाल में तो सारा प्रशासन चुनाव आयोग के मुताबिक काम कर रहा है तो वहां अगर इस तरह की कोई घटना हो रही है तो जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है.’
Bengal Chunav Results 2026 LIVE: सेंट्रल फोर्स के जरिए भाजपा हमारी मताओं-बहनों को प्रताड़ित कर रही है- अभिषेक बनर्जी
Bengal Chunav Results 2026 LIVE: टीएमसी की मीटिंग में ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी- बीजेपी सेंट्रल फोर्स के जरिए हमारी मताओं-बहनों को धमकाने की कोशिश कर रही है. हर गांव, हर गली में उन्होंने महिलाओं पर हमला किया गया, यहां तक की बच्चे को भी नहीं बख्शा गया. मीडिया का एक खास हिस्सा भी उनकी मदद कर रहा है.
Bengal Chunav Results 2026 LIVE: हताश नहीं होना है! हम 200+ सीट जीत रहे हैं- टीएमसी की मीटिंग में ममता
Bengal Chunav Results 2026 LIVE: चुनावी नतीजे आने से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पारा बढ़ा हुआ है. ममता ने मीटिंग में कहा- ‘आपने कई लड़ाइयां लड़ी हैं। याद रखना, हम जीत रहे हैं. हम 200 से ज्यादा सीटें हासिल करेंगे. काउंटिंग सेंटर से बाहर मत जाना, भले ही रात के 2 बजे हों. जब तक मैं कुछ और न कहूं, तब तक वहीं रहना. जिन सीटों पर कम अंतर से वोटिंग हुई है, वहां दोबारा गिनती की मांग करो. अगर आपको लगता है कि नतीजे 200-300 वोटों के अंतर से उनके पक्ष में आ रहे हैं, तो दोबारा गिनती पर जोर दो.’
Bengal Chunav Results 2026 LIVE: फाल्टा में लोगों के विरोध और टीएमसी नेताओं के धमकी पर उम्मीदवार कुणाल घोष ने क्या कहा?
Bengal Chunav Results 2026 LIVE: दक्षिण 24 परगना में चुनावी माहौल में लोगों स्थानीय लोगों को अलग डर सताने लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित धमकी के विरोध में फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने प्रदर्शन कर रहे हैं. एक स्थानीय महिला ने कहा, ‘टीएमसी नेता इसराफिल चौकदार ने हमें धमकी दी है कि ये लोग अगर जीत गए तो वे यहां हमारे घर जला देंगे और रक्तपात करेंगे.’ टीएमसी नेता और बेलेघाटा से उम्मीदवार कुणाल घोष ने फाल्टा के मामले पर कहा, ‘यह भाजपा नाटक कर रही है. यह उनकी दिक्कत है, हमारी नहीं. हमने कुछ नहीं किया, जनता ने वोट दिया. भाजपा जानती है कि वह हारने वाली है इसलिए वह नाटक कर रही है.’
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC नेता और बेलेघाटा से उम्मीदवार कुणाल घोष ने फाल्टा के मामले पर कहा, “यह भाजपा नाटक कर रही है। यह उनकी दिक्कत है, हमारी नहीं। हमने कुछ नहीं किया, जनता ने वोट दिया। भाजपा जानती है कि वह हारने वाली है इसलिए वह नाटक कर रही है।” https://t.co/vG3vYvWUyH pic.twitter.com/GJ3AuDmOOg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2026
Bengal Chunav Results 2026 LIVE: मतगणना केंद्र और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा ठीक नहीं है- TMC उम्मीदवार सोभनदेब चट्टोपाध्याय
Bengal Chunav Results 2026 LIVE: बंगाल चुनाव के नतीजे आने में अभी समय है. मगर, आरोप-प्रत्यारोप और दावों का दौर शुरू हो गया है. अभी बालीगंज विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, ‘वहां हमारा प्रतिनिधि नहीं था, फिर भी स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया, तब से ही यह मुद्दा शुरु हुआ है. हमारे यहां अब तक सब ठीक है. हम भाजपा पर विश्वास नहीं करते. मतगणना केंद्र और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा ठीक नहीं है… इन्होंने अपने सभी अधिकारियों को यहां लगा दिया है जिससे वे यहां जीतें. उन्होंने सभी एजेंसी यहां लगा दी हैं…’
Bengal Chunav Results LIVE: फाल्टा में वोटिंग के दौरान बवाल पर क्या बोले दक्षिण 24 परगना के अतिरिक्त एसपी
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: दक्षिण 24 परगना के अतिरिक्त एसपी अविषेक ने कहा, ‘अभी हालात काबू में हैं… लोगों की कुछ मांग है. कुछ धमकी का मामला है, उस पर केस भी दर्ज किया गया है. हमने उनकी मांगें सुनी हैं.’
Bengal Chunav Results LIVE: फाल्टा में वोटिंग के दौरान बवाल, बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया वोटर्स को धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान तनावपूर्ण हालात देखने को मिले. स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता उन्हें धमका रहे हैं. हालात बिगड़ते देख प्रशासन को इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह से ही कुछ बूथों के बाहर माहौल तनावपूर्ण था, जो बाद में झड़प में बदल गया. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों ने आरोप लगाया कि उनके वोटरों को मतदान केंद्रों तक जाने से रोका जा रहा है और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है.
Bengal Chunav Results LIVE: जहांगीर खान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, कहा- वोट न देने की धमकी दे रहे
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: जहांगीर खान के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित धमकी के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जहांगीर खान के आदमी उन्हें वोट नहीं देने दे रहे हैं. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उनसे कहा जा रहा है कि आओगे तो काट डाले जाओगे. लोगों का कहना है कि पश्चिम बंगाल की पुलिस भी उन्हें परेशान कर रही है…यहां हिन्दुओं को परेशान किया जा रहा है.
Bengal Chunav Results LIVE: स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर ममता बनर्जी की मंत्री का बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: पश्चिम बंगाल की मंत्री और श्यामपुकुर विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम में जाकर कोई फायदा नहीं, क्योंकि आज सुबह-सुबह उत्तर कोलकाता के 7 विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलेट ट्रंक आए लेकिन राजनीतिक दल का कोई प्रतिनिधि नहीं था और उसे उस कमरे में रखा गया जहां CCTV नहीं है. मंत्री ने बताया कि इसपर जब उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि कुछ देर में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. यानी जब उस कमरे को खोला जाए तब तक राजनीतिक दलों के एजेंट को होना चाहिए. हम इंतजार कर रहे हैं, अभी तक कैमरा नहीं लगा है.
Bengal Eletion Repolling LIVE: पुनर्मतदान पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने उठाए गंभीर सवाल
पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान लाइव: पश्चिम बंगाल की सियासत में चुनावी माहौल के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. TMC सांसद सौगत रॉय ने पुनर्मतदान और मतगणना प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ सीटों पर दोबारा मतदान होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन उनकी पार्टी को संदेह है कि मतगणना केंद्रों के स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास बाहरी लोगों, खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी जा रही है. रॉय ने कहा कि TMC चाहती है कि हर स्तर पर चुनावी नियमों का सख्ती से पालन हो, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक हैं. सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर बोलते हुए सौगत रॉय ने बताया कि उनकी पार्टी ने यह सवाल उठाया था कि मतगणना केंद्रों पर केवल केंद्रीय कर्मचारियों की ही नियुक्ति क्यों की जा रही है, जबकि राज्य के कर्मचारियों को इसमें शामिल क्यों नहीं किया जा रहा. वहीं, आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार Ratna Debnath पर टिप्पणी करते हुए रॉय ने कहा कि शुरुआत में लोगों में उनके प्रति सहानुभूति थी, लेकिन अब मतदाता समझ चुके हैं कि उन्हें वोट देने से कोई ठोस लाभ नहीं होगा.
Bengal Eletion Repolling LIVE: TMC 80 से ज्यादा बार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी है – सुधांशु त्रिवेदी
पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान लाइव: दिल्ली में सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि टीएमसी 80 से अधिक बार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी है, लेकिन हर बार उसे निराशा ही हाथ लगी है. भाजपा नेता त्रिवेदी ने यह भी कहा कि कपिल सिब्बल की ओर से दायर याचिका को भी अदालत ने पूरी तरह खारिज कर दिया है. बीजेपी नेता ने इसे विपक्ष की कानूनी रणनीति की विफलता करार दिया.
Bengal Eletion Repolling LIVE: मतदाताओं में दिख रहा उत्साह, बोले – पहले से बेहतर हैं इंतजाम, किसी तरह का डर नहीं
पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान लाइव: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर शनिवार को पुनर्मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है और शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा. इन 15 केंद्रों में से 11 बूथ मगराहाट पश्चिम में और 4 बूथ डायमंड हार्बर में स्थित हैं. डायमंड हार्बर में पुनर्मतदान से पहले मतदाताओं में उत्साह और भरोसा देखने को मिला. एक मतदाता ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘मैं आज सुबह 6 बजे उठ गया था. यहां व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं, हमें किसी तरह का डर नहीं है. पहले भी काम अच्छा हुआ था और हमें उम्मीद है कि आगे और बेहतर होगा.’ एक अन्य मतदाता ने कहा, ‘पहली बार भी मतदान ठीक से हुआ था, लेकिन इस बार व्यवस्थाएं और भी बेहतर हैं. हमें यहां कोई परेशानी नहीं हो रही. ऐसा अनुभव हमने पहली बार देखा है.’ वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने बताया, ‘मैं पहले वोट डालूंगा और फिर काम पर जाऊंगा. यहां सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है और व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं.’
Bengal Chunav Results LIVE: EVM स्ट्रॉन्ग रूम में लगे CCTV कैमरे 4 घंटे के लिए बंद! TMC के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दी सफाई
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: बारासात के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर शनिवार सुबह उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब सीसीटीवी कैमरों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए. अशोकनगर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार नारायण गोस्वामी ने दावा किया कि सुबह 4:05 बजे से 8:22 बजे के बीच सीसीटीवी सिस्टम बंद रहा. सूचना मिलते ही वे तुरंत स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे और मामले पर आपत्ति जताई. हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे चालू थे, केवल डिस्प्ले मॉनिटर बंद हो सकता है. चुनाव आयोग के मुताबिक रिकॉर्डिंग में किसी तरह की बाधा नहीं आई. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया, जिसे देखते हुए केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एसडीपीओ द्वारा की जा रही है. स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए. वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं को स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर जाने से रोका गया और गेट पर धक्का-मुक्की की घटना भी हुई. तृणमूल कांग्रेस ने मांग की है कि यदि किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया जाए और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
Bengal Chunav Results LIVE: ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से सुप्रीम झटका, चुनाव आयोग के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की तैनाती को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग के फैसले को सही ठहराया. कोर्ट ने कहा कि आयोग का सर्कुलर नियमों के विपरीत नहीं है और इसमें हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि मतगणना के दौरान टीएमसी का प्रतिनिधि मौजूद रह सकता है. इस फैसले को टीएमसी के लिए अहम झटका माना जा रहा है, जबकि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर कोर्ट ने भरोसा जताया है.
Bengal Chunav Results LIVE: TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कुछ ही देर में होगी सुनवाई, कलकत्ता हाईकोर्ट कर चुका है खारिज
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: सुप्रीम कोर्ट में आज तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) से जुड़े अहम मामले पर सुनवाई होने वाली है. पार्टी ने Election Commission of India के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें मतगणना के दौरान केवल केंद्र सरकार और पीएसयू कर्मचारियों को काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है. यह मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसके नतीजे 4 मई को घोषित होने हैं. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्या बगची की पीठ इस याचिका पर सुनवाई करेगी. इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले में राहत देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. याचिका में टीएमसी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग का यह निर्णय मनमाना, भेदभावपूर्ण और अधिकार क्षेत्र से बाहर है.
Bengal Eletion Repolling LIVE: एक घंटे की रुकावट के बाद यहां वोटिंग फिर शुरू
पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान लाइव: डायमंड हार्बर के रायनगर स्कूल स्थित पोलिंग सेंटर पर करीब एक घंटे तक बाधित रहने के बाद मतदान फिर से शुरू हो गया है. तकनीकी खामी के चलते वोटिंग प्रक्रिया रोकनी पड़ी थी, जिससे मतदाताओं में कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मशीन में आई खराबी को ठीक कराया. इसके बाद मतदान प्रक्रिया को दोबारा सुचारु रूप से शुरू किया गया.
Bengal Eletion Repolling LIVE: वोट देने के लिए घरों से बड़ी संख्या में बूथ तक पहुंच रहे मतदाता
पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान लाइव: पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान के दौरान सुबह 9 बजे तक शुरुआती मतदान के आंकड़े सामने आए हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार, मरगाहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 16.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में करीब 15.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दोनों क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होने की संभावना है.
West Bengal Re-polling | Till 9 am, 16.68% approximate voter turnout recorded in Magrahat Paschim assembly constituency and 15.83% in Diamond Harbour assembly constituency. pic.twitter.com/1ezGdYoO62
— ANI (@ANI) May 2, 2026
Bengal Eletion Repolling LIVE: अब रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत, TMC ने लगाए गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान लाइव: खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें पोस्टल बैलेट कवर की कथित अनधिकृत छंटाई को लेकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना बैलेट कवर को अलग किया जा रहा है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए चुनाव आयोग से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है. पार्टी का कहना है कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है.
Bengal Eletion Repolling LIVE: ‘TMC कर रही थी चोरी’, भाजपा का ममता की पार्टी पर जोरदार हमला
पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान लाइव: भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम में 11 बूथों और डायमंड हार्बर में 4 बूथों पर फिर से मतदान होने पर अपने अंदाज में रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, ‘TMC ने कैसे चोरी करने की कोशिश की यह 15 बूथों से पता चलता है. EVM में टेप लगाना, ताकि दूसरी पार्टी को वोट न मिले और सिर्फ TMC को वोट मिले, ऐसे बूथों पर फिर से मतदान हो रहा है. दोबारा मतदान बिलकुल सही है.’
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



