Image Slider

होमखेलक्रिकेटकीवियों ने 70 गेंद में जीता मैच, तीसरे T20 में बांग्लादेश को 6 विकेट से पीटा

Last Updated:

New Zealand beat Bangladesh: तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया. बारिश से प्रभावित इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में कीवी टीम ने 11.6 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस तरह दोनों टीमों के बीच ये सीरीज 1-1 से बराबर रही.

Zoom

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 मैच

नई दिल्ली: कसी हुई गेंदबाजी के बाद दमदार बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड ने बारिश से प्रभावित तीसरे टी20 में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड तीन टी20 मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया. सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने जीत हासिल की थी. वहीं दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. तीसरे टी20 की बात करें तो शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेजबान बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में सिर्फ 102 बनाकर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 11.6 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 104 रन बनाए और मैच को जीत लिया. बारिश के कारण इस मुकाबले को 15-15 ओवरों का निर्धारित किया गया था.

न्यूजीलैंड की तरफ से सिर्फ 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेवन जैकब ने सबसे ज्यादा 31 गेंद में 62 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए. इसके अलावा टिम रॉबिन्सन ने 14 गेंद में 23 रन और डीन फॉक्सरॉफ्ट 15 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं टॉप ऑर्डर में काटने क्लार्क, डीन क्लीवर और निक केली सिर्फ 1-1 रन ही बना पाए. गेंदबाजी में बांग्लादेश की तरफ से शोरिफुल इस्लाम ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि मेहदी हसन के खाते में भी 1 विकेट आया.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी रही खराब

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबल में बांग्लादेश की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही. टीम के लिए तौहिद हृदोय ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए. अपनी इस पारी में तौहिद ने 24 गेंद में 2 छक्के और 3 चौके भी लगाए. तौहिद के अलावा लिटन दास ने 17 गेंद में 26 और सैफ हसन ने 11 गेंद में 16 रनों की पारी खेली. इन तीन के अलावा बांग्लादेश की तरफ से और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए.

वहीं गेंदबाजी की बात करें जोश क्लार्कसन ने कमाल का खेल दिखाया. जोश क्लार्कसन ने 2 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा नाथन स्मिथ और बेन सियर्स ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं जेडन लेनोक्स और ईश सोढ़ी को भी 1-1 सफलता हासिल हुई.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||