Last Updated:
Sameer Rizvi: मेरठ के रहने वाले समीर रिजवी सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड करने लगे हैं. वजह विवादित है तो हम उसमें नहीं जाएंगे, लेकिन इस बीच उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस्लाम और नमाज की तारीफ करते देखे जा सकते हैं. आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे समीर कहते हैं कि नमाज उनके लिए बेहद खास है.
समीर रिजवी आईपीएल 2026
नमाज पर क्या बोल रहे समीर?
58 सेकंड के वीडियो में समीर रिजवी कहते हैं, ‘मैं रोज नमाज पढ़ता हूं. चाहे किसी भी टाइम की हो, मैं डेली पढ़ता हूं. मेरा फैमिली बैकग्राउंड भी ऐसा ही है. मैं अल्लाह को काफी मानता हूं. जो देने वाला है वो सिर्फ अल्लाह ही है. मैं तो इन पर काफी विश्वास करता हूं. मैं आपको एक चीज बताऊंगा- नमाज पढ़कर जो सुकून मिलता है न वो सुकून किसी भी चीज में नहीं मिलता. न पैसे से-न गाड़ी से- न घूमने-फिरने से, जो फीलिंग आपको नमाज पढ़ने से आती है न वो सुकून दुनिया में किसी भी चीज से नहीं है. मुझे नमाज पढ़ने से सुकून मिलता है. मैच में शतक बनाने से भी वह सुकून नहीं मिलता, जितना नमाज पढ़ने से मिलता है. दिमाग में सारी अच्छी चीजें ही आती है.’
I pray namaz every day, the peace I feel after praying can’t be found in money or anything in the whole world. My family is the same we consider Allah to be everything ~Sameer Rizvi
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



