Image Slider

नई दिल्ली (CBSE 12th Result 2026 LIVE). सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 को खत्म हुई थीं. उसके बाद से ही सभी सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है. सीबीएसई बोर्ड ने सरकारी रिजल्ट पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं दिया है. लेकिन माना जा रहा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 12वीं रिजल्ट डेट और टाइम की सूचना देगा. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी जारी किया जाएगा.

CBSE 12th Result 2026 LIVE: संभालकर रखें सीबीएसई 12वीं एडमिट कार्ड

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने कर उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड संभालकर रखने चाहिए. रोल नंबर के साथ-साथ ‘एडमिट कार्ड आईडी’ भी रिजल्ट चेक करने के लिए अनिवार्य होती है. किसी भी परेशानी या रिजल्ट में गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत स्कूल मैनेजमेंट से संपर्क करें.

CBSE 12th Result 2026 LIVE: उमंग ऐप पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई 12वीं के नतीजे उमंग ऐप पर भी अपलोड किए जाएंगे. उमंग ऐप (Unified Mobile Application for New-age Governance) भी रिजल्ट देखने का आसान विकल्प है. जानिए उस पर रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स-

  • गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से UMANG App डाउनलोड करें.
  • अपने मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करें.
  • ऐप के सर्च बार में ‘CBSE’ टाइप करें.
  • ’10th/12th’ रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • जरूरी जानकारी (रोल नंबर, जन्म तिथि आदि) एंटर करके सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 चेक कर लें.

CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: डिजिलॉकर सुरक्षित क्लाउड-बेस्ड प्लेटफॉर्म है जहां से आप सीबीएसई 12वीं की डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं, जो हर जगह मान्य होते हैं. सीबीएसई स्कूलों को हर स्टूडेंट के लिए 6-अंकों का सिक्योरिटी पिन जारी करता है. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 से पहले अपने स्कूल से यह पिन जरूर ले लें.

इतना करने के बाद आप नीचे लिखे स्टेप्स से डिजिलॉकर से सीबीएसई की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • DigiLocker की वेबसाइट या ऐप पर जाएं.
  • अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • ‘Education’ सेक्शन में जाकर ‘Central Board of Secondary Education’ चुनें.
  • ‘Class XII Marksheet’ पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और स्कूल से मिला सिक्योरिटी पिन डालें. आपका सर्टिफिकेट ‘Issued Documents’ सेक्शन में सेव हो जाएगा.

Maharashtra HSC Result 2026 Date LIVE: कल जारी होंगे महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे कल यानी 02 मई 2026 को दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे. महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे. महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में स्टूडेंट्स डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी 12वीं की मार्कशीट चेक कर पाएंगे.

CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे नीचे लिखे स्टेप्स से चेक कर सकते हैं-

1- सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in में से किसी पर भी जाएं.

2- होमपेज पर CBSE Class 12 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.

3- अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी डिटेल्स एंटर करें.

4- ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड की रिजल्ट वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित होते ही भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट्स धीमी हो सकती हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे इन 3 ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिलॉकर पर चेक कर सकते हैं:

  1. cbse.gov.in
  2. results.cbse.nic.in
  3. cbseresults.nic.in
  4. digilocker.gov.in

CBSE 12th Result 2026 Date LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे कब तक जारी होंगे?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई आमतौर पर 12वीं के परिणाम मई के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित करता है. इस साल सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे अप्रैल में ही घोषित कर दिए थे. मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालों के रुझानों के अनुसार, 12वीं के नतीजे मई 2026 के दूसरे हफ्ते में आने की संभावना है. बोर्ड ने डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली (On-Screen Marking) का इस्तेमाल किया है, जिससे सरकारी रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया काफी तेज हुई है. वर्तमान में डेटा वेरिफिकेशन और फाइनल कंपाइलेशन का काम चल रहा है. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट आमतौर पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच लाइव किए जाते हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||