International Flight : सरकार ने घरेलू विमानों के लिए एटीएफ की कीमत नहीं बढ़ाई है, लेकिन इंटरनेशनल एयरलाइंस के लिए दाम बढ़ा दिए हैं. इसका असर विदेशी उड़ानों पर होगा और अगर आप भी विदेशी जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इसका असर आपकी जेब पर होगा.
इंटरनेशनल एयरलाइंस के लिए हवाई ईंधन महंगा हो गया है.
अगर आप भी विदेश घूमने या काम के सिलसिले में बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं? तो यह खबर आपके बजट को सीधा झटका दे सकती है. दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ATF का दाम 1,36,082 रुपये से बढ़कर 1,43,335 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है. यह 5.33% की बढ़ोतरी है, जो लगातार दूसरे महीने देखने को मिली है. इसका असर देश के बाहर जाने वाली उड़ानों पर दिखेगा.
अब टिकट महंगे होंगे क्या?
हां, बहुत संभावना है. जब जेट फ्यूल महंगा होता है तो एयरलाइंस इस अतिरिक्त बोझ को यात्रियों पर फ्यूल सरचार्ज के रूप में डाल देती हैं. यह सरचार्ज टिकट की बेस फेयर के अलावा अलग से जुड़ता है. चाहे दुबई, लंदन, न्यूयॉर्क, टोरंटो या बैंकॉक की उड़ान हो, लगभग हर अंतरराष्ट्रीय रूट पर कुल टिकट की कीमत बढ़ सकती है. कई एयरलाइंस पहले ही फ्यूल सरचार्ज में संशोधन कर चुकी हैं.
इतना महंगा क्यों हुआ ईंधन?
मुख्य वजह ईरान-इजरायल (या वेस्ट एशिया) के बीच जारी तनाव और युद्ध की स्थिति है. इस संघर्ष ने वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल और जेट फ्यूल की सप्लाई प्रभावित की है. पहले जेट फ्यूल की वैश्विक कीमत करीब 8,000-8,500 रुपये प्रति बैरल के आसपास थी, जो अब 18,000 रुपये प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. कुछ ही हफ्तों में दाम दोगुने से भी ज्यादा हो गए. एयरलाइंस का 30 से 40 फीसदी खर्च सिर्फ ईंधन पर जाता है, इसलिए इसका असर सीधे टिकट की कीमतों पर पड़ता है.
घरेलू उड़ानों पर अभी राहत
अच्छी खबर यह है कि अगर आप देश के अंदर कहीं यात्रा कर रहे हैं तो फिलहाल बड़ा झटका नहीं है. सरकार ने घरेलू एयरलाइंस को इस बढ़ोतरी से बचाने के लिए कदम उठाए हैं. अप्रैल में भी जब दाम बहुत बढ़े थे, तब घरेलू उड़ानों पर सिर्फ 25 फीसदी ही बढ़ोतरी लागू की गई थी. मई में तो सरकार ने एटीएफ में कोई बढ़ोतरी नहीं की है.
About the Author
आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



