NTA NEET UG 2026 Location Advisory: एनटीए ने नीट यूजी 2026 के परीक्षार्थियों को सावधान रहने की सलाह दी है. जो उम्मीदवार 03 मई 2026 को नीट यूजी परीक्षा देने वाले हैं, उन्हें एनटीए की गाइडलाइंस अच्छी तरह से समझ लेनी चाहिए. एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा केंद्र की लोकेशन को लेकर भी वॉर्निंग जारी की है.
NEET UG 2026: नीट यूजी एडमिट कार्ड पर सेंटर की लोकेशन चेक कर लें
03 मई को सिर्फ मैप के भरोसे न रहें परीक्षार्थी
3 मई की सुबह लाखों उम्मीदवारों के सपनों की उड़ान की सुबह है. ऐसे में NTA नहीं चाहता कि मैप की कोई छोटी सी तकनीकी गड़बड़ी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दे. इसलिए एनटीए की नीट यूजी एडवायजरी को केवल सामान्य सूचना न समझें, बल्कि इसे अपनी चेकलिस्ट का सबसे जरूरी हिस्सा बनाएं.
एनटीए ने उम्मीदवारों को लोकेशन संकट से बचाने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं:
- नीट यूजी एडमिट कार्ड पर पूरा पता पढ़ें: केवल कॉलेज का नाम न देखें, बल्कि गली, मोहल्ला और पिनकोड को भी क्रॉस-चेक करें.
- पहले ही कर लें रेकी: अगर संभव हो तो नीट यूजी परीक्षा से एक दिन पहले सेंटर जाकर देख लें. इससे रास्ते और ट्रैफिक का अंदाजा हो जाएगा.
- ट्रैफिक और मौसम का रखें ध्यान: कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है, इसलिए घर से पर्याप्त ‘बफर टाइम’ लेकर निकलें.
नीट यूजी रिपोर्टिंग टाइम का रखें ध्यान
एनटीए ने नीट यूजी रिपोर्टिंग टाइम को लेकर सख्त चेतावनी दी है. रिपोर्टिंग का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है. याद रखें, 1:30 PM के बाद परीक्षा केंद्र का दरवाजा बंद हो जाएगा और किसी भी उम्मीदवार को, चाहे कारण जो भी हो, अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. कई उम्मीदवारों को 1-2 मिनट की देरी के चक्कर में केंद्र में एंट्री नहीं मिल पाती है.
गूगल मैप्स की ‘गुगली’ से कैसे बचें?
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कई बार मिलते-जुलते नामों वाले कॉलेज होते हैं (जैसे IIIT पुणे के मामले में हुआ). इसलिए हमेशा नीट यूजी एडमिट कार्ड पर छपे लैंडमार्क और पिनकोड को ही फाइनल मानें. अपनी ट्रैवल व्यवस्था ऐसी रखें कि आप कम से कम दोपहर 12:30 बजे तक सेंटर पहुंच जाएं. इससे लेट होने का रिस्क ही नहीं रहेगा. ट्रैफिक होने पर भी आप टाइम से पहुंच जाएंगे.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



