जब भी बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी तिकड़ी का जिक्र होता है, तो सबसे पहले अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल का नाम दिमाग में आता है. फैंस अक्सर ‘फिर हेरा फेरी’ को उनकी साथ में आखिरी फिल्म मानते हैं, लेकिन असल में 2009 की ‘दे दना दन’ में यह जादुई तिकड़ी आखिरी बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखी थी. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और मेकर्स को खूब पैसा दिलाया. अब सालों के इंतजार के बाद, यह तिकड़ी ‘हेरा फेरी 3’ के साथ एक बार फिर धूम मचाने के लिए तैयार है.
नई दिल्ली. मूवी लवर्स हमेशा यही सोचते हैं कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने ‘फिर हेरा फेरी’ के बाद कभी साथ काम नहीं किया, लेकिन इतिहास में झांकने पर पता चलता है कि डायरेक्टर प्रियदर्शन की 27 नवंबर 2009 को रिलीज हुई फिल्म ‘दे दना दन’ आखिरी प्रोजेक्ट थी जिसमें इन तीनों स्टार्स ने एक साथ स्क्रीन शेयर की थी.
अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और स्टार कास्ट की वजह से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. ’दे दना दन’ की कहानी नितिन (अक्षय कुमार) और राम (सुनील शेट्टी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी अमीर गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए बेताब हैं, लेकिन उनके पास पैसों की बहुत कमी है.
जब वे एक अमीर आदमी (परेश रावल) के पालतू कुत्ते को किडनैप करने का प्लान बनाते हैं, तो सिचुएशन मजेदार हो जाती है. फिल्म में जॉनी लीवर, राजपाल यादव और असरानी समेत 26 से ज्यादा काबिल एक्टर थे. एक ही होटल में इतने सारे किरदारों का होना और उसके बाद हुई गलतफहमियां दर्शकों को आखिर तक हंसाती रहती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 2009 बॉलीवुड के लिए आसान नहीं था, लेकिन अक्षय-सुनील-परेश की तिकड़ी की पॉपुलैरिटी ऐसी थी कि फिल्म ने दुनिया भर में ₹81.85 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. यह उस समय एक बहुत बड़ी रकम थी, जिससे मेकर्स को अच्छा-खासा प्रॉफिट हुआ. फिल्म का क्लाइमैक्स, जिसमें पूरा होटल डूब जाता है, आज भी इंडियन सिनेमा के सबसे महंगे और मुश्किल कॉमेडी सीन में से एक माना जाता है.
वहीं फैंस की भारी डिमांड के बाद, अब यह ऑफिशियल हो गया है कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ में फिर से साथ आएंगे. यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हुई गई. लोग इन तीनों को एक साथ देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार भी करने लगे हैं.
‘बाबूराव’, ‘राजू’ और ‘श्याम’ के किरदारों को फिर से जिंदा देखना सिनेफाइल्स के लिए किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है. मेकर्स इस सीक्वल को और भी बड़े और शानदार स्केल पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं. अक्षय की बेमिसाल एनर्जी, सुनील शेट्टी की सादगी और परेश रावल की शानदार एक्टिंग मिलकर एक बार फिर से स्क्रीन पर जादू बिखेरने वाली है.
‘दे दना दन’ में हमने देखा कि कैसे ये तीनों ‘हेरा फेरी’ कनेक्शन के बिना भी दर्शकों को अट्रैक्ट कर सकते हैं. अब ‘हेरा फेरी 3’ के साथ, यह तिकड़ी लगभग दो दशक बाद अपने ओरिजिनल रोल में लौट रही है और उम्मीद है कि वे पिछले सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



